Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची अपने पहले तीन दिवसीय ऐतिहासिक दौरे पर दिल्ली पहुंचीं, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया. दोनों नेता 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. अमित शाह ने उन्हें सामाजिक न्याय, समरसता और वंचितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाला महान नेता बताया....

पीएम मोदी आज नई दिल्ली में अपनी जापानी समकक्ष साने ताकाइची के साथ 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे. तीन दिवसीय दौरे पर आईं पीएम ताकाइची के साथ आर्थिक सुरक्षा, क्वाड फ्रेमवर्क, स्किल बेस्ड मोबिलिटी और 'फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक' विजन पर विस्तृत चर्चा होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 जुलाई को ऐतरेय ब्राह्मण का प्रेरक संस्कृत श्लोक साझा कर देशवासियों को निरंतर प्रयास, धैर्य और आत्मविश्वास का संदेश दिया. 'चरैवेति' मंत्र पर आधारित इस पोस्ट और वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रेरणा और सकारात्मक सोच का संदेश माना जा रहा है..

AIADMK Split: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. AIADMK को बड़ा झटका लगा है. उनके कई नेता अभिनेता विजय की पार्टी TVK में शामिल होने की तैयारी में हैं. इससे राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है.

अमरनाथ यात्रा 2026 का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में श्रीनगर के लिए रवाना हुआ. करीब 70 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे.

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है, लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है...

Maharashtra Latest News: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय को मुख्यालय और परेड ग्राउंड के लिए 50 एकड़ जमीन मिली. ताथवडे में सरकार ने भूमि आवंटित की.

WhatsApp Username Feature: केंद्र सरकार ने भारत में व्हाट्सएप के नए प्रस्तावित यूजरनेम फीचर को लेकर मेटा को नोटिस जारी किया है. सरकार ने मेटा से तीन दिनों के भीतर इस फीचर पर पूरी जानकारी और स्पष्टीकरण देने को कहा है.

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस की सीआईडी (इंटेलिजेंस) शाखा ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए फंडिंग नेटवर्क संचालित करने वाले एक एजेंट को गिरफ्तार कर देश विरोधी गतिविधियों के एक महत्वपूर्ण नेटवर्क का पर्दाफाश किया है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital