Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को नए सिरे से मजबूत किया है और वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान स्थापित की है.

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इंडिया गठबंधन की बैठक पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन कोई वास्तविक गठबंधन नहीं है, बल्कि यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए का विरोध करने के उद्देश्य से बना हुआ मंच है.

Narendra Modi longest serving Prime Minister: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे, जिससे जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छूट जाएगा. भाजपा नेताओं केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा और जगदंबिका पाल ने इसे देश के लिए गर्व का विषय बताते हुए मोदी के नेतृत्व की सराहना की.

PM Modi On Kuwait: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कुवैत के अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा के साथ टेलीफोन पर महत्वपूर्ण बातचीत की. इस वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदल रहे सुरक्षा परिदृश्य और क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर विस्तार से चर्चा की.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं को हमेशा प्रधान सेवक मनाया माना है और वे अपना राष्ट्र धर्म निभाते हुए 'विकसित भारत' के निर्माण में जुड़े हुए हैं.

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए मंगलवार को कहा कि विदेश मंत्रालय और भारत की विदेश नीति में पिछले 12 वर्षों में बदलाव आया है. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पहलों पर प्रकाश डाला.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए इसे विकास, विश्वास और जनकल्याण का दौर बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया है. पीएम मोदी ने कहा कि मातृभूमि के लिए सर्वस्व त्याग करने की उनकी गाथा देश की हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करती रहेगी.

Arup Maiti Viral Video: पूर्व मेदिनीपुर के पटाशपुर में तृणमूल कांग्रेस के ग्राम पंचायत प्रधान अरूप माइती को कुछ युवकों ने बीच रास्ते में घेरकर कान पकड़कर उठक-बैठक कराई. भाजपा ने इसे 'जनाक्रोश' बताया है, वहीं सभ्य समाज में कानून को हाथ में लेने की इस घटना की तीखी आलोचना हो रही है.

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने एक विशेष लेख में पीएम मोदी और जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल की तुलना की है. उन्होंने कहा कि 2,593 राजनीतिक दलों और सोशल मीडिया के इस कठिन दौर में भी बिना थके काम करना पीएम मोदी के निस्वार्थ समर्पण को दर्शाता है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital