Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

Dewas fake marriage scam: मध्य प्रदेश के देवास में सामूहिक विवाह के नाम पर 42 से अधिक युवकों से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. अनाथ लड़कियों से शादी का झांसा देकर 15 से 25 हजार रुपए ऐंठे गए. पुलिस ने मास्टरमाइंड को हिरासत में लिया है.

Allahabad High Court ने यूपी के बाहुबलियों और आपराधिक इतिहास वाले लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की पूरी रिपोर्ट तलब कर प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है. कोर्ट के इस सख्त रुख पर Brij Bhushan Sharan Singh ने कहा कि अब ‘असलहा संस्कृति’ का दौर खत्म हो चुका है और लोग हथियारों के दिखावे से ऊब चुके हैं.

Delhi Heatwave Crisis: राजधानी दिल्ली के मयूर विहार स्थित डीडीए की मशहूर संजय झील सूख गई है. पानी की सप्लाई ठप होने और भीषण गर्मी के कारण हजारों मछलियों की मौत हो गई है. झील के किनारे मरी मछलियों को गड्ढे खोदकर दबाया जा रहा है, इलाके में बदबू से बुरा हाल है.

Aurangabad child kidnapping case: बिहार के औरंगाबाद में वट सावित्री के दिन लापता हुए बच्चे की तलाश के दौरान पुलिस ने 4 साल पहले मंदिर से चोरी किए गए शिवा पांडे को भी बरामद कर लिया. आरोपी महिला ने पूछताछ में खुलासा किया कि संतान न होने की वजह से उसने मंदिर से बच्चे का अपहरण किया था और उसे अपने बेटे की तरह पाल रही थी.

Snake Bite Death Begusarai: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को आईना दिखाती बेगूसराय की यह घटना बेहद दर्दनाक है. यहां अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण एक गरीब परिवार को अपने मृत बेटे का शव घर ले जाने के लिए घंटों भटकना पड़ा और आखिरकार कर्ज लेकर निजी एंबुलेंस करनी पड़ी.

Dowry Deaths and the Rising Demand for Dowry in Educated Families: शिक्षित परिवारों में दहेज की बढ़ती मांग यह साबित करती है कि डिग्री और नौकरी अकेले सामाजिक कुरीतियों को नहीं मिटा सकतीं। जब तक शिक्षा के साथ आत्मसम्मान, कानून का डर और सामाजिक बहिष्कार नहीं जुड़ेगा, तब तक ट्विशा शर्मा, दीपिका नागर, वैष्णवी हगवाने जैसी लड़कियाँ मरती रहेंगी।

Mangal Pandey Statue Vandalism: सिंगरौली जिले के बरगवां क्षेत्र के बाघाडीह गांव में वीर क्रांतिकारी मंगल पांडे की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया. घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. बरगवां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Onion Price Crash: महाराष्ट्र के बीड जिले के किसान संतोष शिनगारे को प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से नुकसान हुआ. उन्होंने सोलापुर मंडी में 600 किलो प्याज बेचकर सिर्फ 301 रुपये पाए, जबकि ढुलाई और मजदूरी में 1082 रुपये अपनी जेब से देने पड़े.

Pragati 2026 Military Exercise: मेघालय के उमरोई में बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास 'प्रगति 2026' का पहला संस्करण चल रहा है. इसमें नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम और मलेशिया समेत 12 देशों के 400 से अधिक सैनिक हिस्सा ले रहे हैं. जानिए क्या है यह कार्यक्रम और क्यों है खास?

Narendra Modi Nature Message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकृति की कृपा, सूर्यदेव की ऊर्जा और वर्षा के आशीर्वाद को जीवन का आधार बताया. उन्होंने वैदिक मंत्रों का उल्लेख करते हुए कामना की कि धरती पर सदैव हरियाली और खुशहाली बनी रहे.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital