पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे: भाजपा 5 जून से शुरू करेगी देशव्यापी जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव जाएंगे नेता
पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 5 जून से 21 जून तक देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाएगी. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर को मजबूत करने का आह्वान किया है.
जवानी के जोश में चलाई थी गोली, अब 85 की उम्र में 2 लोगों के सहारे जेल जाएगा! पढ़िए 34 साल पुरानी कहानी
Vaishali court unique verdict: बिहार के वैशाली कोर्ट ने 1992 के एक जानलेवा हमले (307) में 34 साल बाद बड़ा फैसला सुनाया है. 5 में से 4 आरोपियों की मौत हो चुकी है. बचे हुए 85 वर्षीय दीप राय को दोषी करार दिया गया है. जवानी का गुनाह बुढ़ापे में भारी पड़ा.
कौन हैं IPS राजीव रंजन भगत, जिन पर पीएम की सुरक्षा के लिए केंद्र ने फिर जताया भरोसा
1998 बैच के गुजरात कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी राजीव रंजन भगत को SPG में अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) पद पर पदोन्नत किया गया है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में उनकी भूमिका और अनुभव पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है...
तेलंगाना स्थापना दिवस पर शीर्ष नेतृत्व की बधाई: पीएम मोदी ने राज्य के विकास और संस्कृति को सराहा
तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी और देश की प्रगति में तेलंगाना के योगदान की सराहना की.
बंगाल में महाराष्ट्र वाला खेला! विधायकों की हो गई सीक्रेट मीटिंग, क्या दीदी के हाथ से छिन जाएगी TMC की कमान?
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कुछ असंतुष्ट नेताओं और विधायकों की बैठकों की खबरों ने पार्टी के भीतर खींचतान की चर्चाओं को तेज कर दिया है. निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में संगठनात्मक एकजुटता और नेतृत्व को लेकर सवाल उठने लगे हैं...
ग्वालियर का ‘खूनी’ इश्क! 50 हजार में प्रेमिका का सौदा, गैंगरेप और फिर पेट्रोल से जला दी 15 साल की मासूम
Minor Gangrape Murder Case Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. भिंड के मौ से लापता 15 साल की नाबालिग से बॉयफ्रेंड रामू गुर्जर और उसके दोस्तों ने गुप्तेश्वर पहाड़ी पर गैंगरेप किया, हत्या की और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को पेट्रोल से जला दिया.
पीएम मोदी ने साझा किया सफलता का मंत्र, संस्कृत श्लोक के जरिए बताया- कौन है असली बुद्धिमान?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दृढ़ निश्चय, आत्म-संयम और बुद्धिमान व्यक्ति के लक्षणों को लेकर एक प्रेरणादायक संस्कृत श्लोक साझा किया है.
तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर अमित शाह का संदेश: ‘विकसित तेलंगाना’ के निर्माण और अनूठी संस्कृति की रक्षा का दोहराया संकल्प
तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जी. किशन रेड्डी और कांग्रेस पार्टी ने राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और इसकी समृद्ध संस्कृति व विकास की सराहना की है.
पूर्वोत्तर के विकास पर महामंथन: शिलांग में 4 जून को होने वाली एनईसी बैठक की अध्यक्षता करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 जून को मेघालय के शिलांग में नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (NEC) की 73वीं पूर्ण सत्र बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसमें पूर्वोत्तर राज्यों के विकास और कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर चर्चा होगी.
‘विकसित भारत 2047 का विजन हमारे लिए प्रेरणास्रोत’, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले सीएम भजनलाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास, सुशासन, निवेश और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया.







