एग्जाम एजेंसी के अंदर ही मौजूद थे ‘विभीषण’! NEET-UG 2026 पेपर लीक में NTA के बड़े अधिकारी भी शक के घेरे में
NEET UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की जांच में सामने आया है कि पेपर लीक की शुरुआत पेपर तैयार करने से ही हो चुकी थी. NTA की पेपर सेटिंग कमेटी से ही पेपर लीक हुए. इस मामले में एजेंसी ने पुणे के दो शिक्षकों मनीषा गुरुनाथ मंधारे (बॉटनी टीचर) और पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों NTA के पेपर सेट करने वाली एक्सपर्ट कमेटी की टीम का हिस्सा थे.
अहमदाबाद को मिली ‘सिलिकॉन वैली’ जैसी सौगात, अमित शाह ने किया ‘मिलियन माइंड्स टेक पार्क’ का उद्घाटन
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में 'मिलियन माइंड्स टेक पार्क' का उद्घाटन किया. 15,000 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से युवाओं को 70 हजार नौकरियां मिलेंगी.
Royal Order of Polar Star: पीएम मोदी को स्वीडन में मिला सर्वोच्च सम्मान, अब तक 31 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड्स से नवाजे गए
PM Modi Sweden Visit 2026: पीएम नरेंद्र मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार' से नवाजा गया है. यह उनका 31वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है.
NEET पेपर लीक में दौसा के बिवाल परिवार पर CBI का शिकंजा, एक ही परिवार के 5 सदस्य कर रहे MBBS
NEET Paper Leak Biwal Family: बिवाल परिवार के मुखिया मांगीलाल बिवाल ने अपने बेटे-बेटियों और भतीजी और भतीजे के लिए कथित तौर पर NEET का पेपर खरीदा और इसे अन्य लोगों तक भी पहुंचाया. बिवाल परिवार के पांच-पांच सदस्य MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं.
दुनिया का सबसे बड़ा आम ‘नूरजहां’: 1 पीस का प्राइस ₹3000 तक, बाजार में आने से पहले ही रईसों ने की एडवांस बुकिंग
Most Expensive Mango Noorjahan: मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में होने वाले बड़े साइज के सुंगधित आम 'नूरजहां' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. इसके एक ही फल की कीमत ₹3000 तक पहुंच गई है. जानिए इस आम की पूरी कहानी
हॉलैंड के बाद स्वीडन में PM मोदी का भव्य स्वागत, द्विपक्षीय बैठक में व्यापार, तकनीक और रक्षा सहयोग पर अहम चर्चा
PM Modi Sweden Visit 2026: यूरोपीय देश स्वीडन पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ. आसमान में ग्रिपेन फाइटर जेट्स ने उनके विमान को एस्कॉर्ट कर विशेष सम्मान दिया.
दुनिया में पहली बार गुजरात के अंदर ब्रॉड गेज ट्रैक पर दौड़ेगी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन, अहमदाबाद से धोलेरा 48 मिनट में पहुंच जाएंगे यात्री
Namo Bharat Semi High Speed Rail: भारत में पहली बार ब्रॉड गेज ट्रैक पर 220 किमी रफ्तार वाली सेमी हाई-स्पीड ट्रेन दौड़ेगी. अहमदाबाद-धोलेरा रेल कॉरिडोर को मंजूरी मिली.
छत्तीसगढ़ में इंसानियत शर्मसार, हैवान पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा, प्राइवेट पार्ट में 10 इंच लंबे लोहे की रॉड डालकर की हत्या
Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ से मानवता को झकझोर देने वाली बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालकर हत्या कर दी. हत्या से पहले उसने पत्नी को जमकर पीटा. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.
‘हमने कहा था, हमने किया’: विक्रमशिला पुल टूटा तो पप्पू यादव ने उतार दी नावें, अब फ्री में गंगा पार करेगी जनता
Pappu Yadav Free Boat Service: विक्रमशिला सेतु के एक हिस्से के ध्वस्त होने से भागलपुर में यातायात ठप है. जनता की परेशानी को देखते हुए सांसद पप्पू यादव ने महादेवपुर गंगा घाट से बरारी घाट तक 5 निःशुल्क नावों का संचालन शुरू करवाया है, जो पुल मरम्मत तक जारी रहेगा.
महाराष्ट्र सरकार का कड़ा फैसला, अवैध बाइक टैक्सियों पर लगा बैन, प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटेंगे ऐप्स!
Maharashtra Bike Taxi Ban: मुंबई में अब ओला, उबर और रैपिडो सेवाएं बंद होने जा रही हैं. महाराष्ट्र सरकार के साइबर विभाग ने गूगल और एप्पल को नोटिस भेजकर अपने प्लेटफॉर्म्स से इन एप्लीकेशन्स को हटाने के आदेश दिये हैं. सरकार का कहना है कि ये कंपनियां मुंबई में अवैध रूप से बाइक टैक्सी सेवाओं का संचालन कर रही हैं.







