Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. मुंबई की ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग का टैंकर 'जग विक्रम' होर्मुज की खाड़ी से सुरक्षित बाहर निकल आया है. भारत की 90% एलपीजी सप्लाई इसी रास्ते पर टिकी है, जो युद्ध के चलते बाधित थी.

बिहार के Begusarai में चोरी का विरोध करने पर दुकानदार पर आरोपी ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है...

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले (लखतर-वीरमगाम हाईवे) पर माता के दर्शन के लिए राजकोट से पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को एक बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया. हादसे में 5 महिलाओं समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है.

बिहार में Nitish Kumar के दिल्ली शिफ्ट की खबरों के बीच JDU विधायक अमरेंद्र उर्फ पप्पू पांडेय पर कानूनी शिकंजा कस गया है. अवैध जमीन कब्जा मामले में वारंट जारी होते ही पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी, आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं...

बिहार में आज दो दर्दनाक हादसे हुए. दरभंगा में सिलेंडर फटने से 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं नवादा में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जा रही स्कूल पिकअप पलटने से एक बच्ची ने दम तोड़ दिया और 25 बच्चे घायल हो गए.

दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद शालीमार बाग गांव में सड़क चौड़ी करने का काम शुरू हो गया है, जिसकी चपेट में 143 मकान आ रहे हैं. इस फैसले से करीब 750 लोगों के सिर से छत छिनने का खतरा पैदा हो गया है.

जलियांवाला बाग नरसंहार की 107वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भावुक संदेश. जानिए कैसे बैसाखी के उस बलिदान ने भारत की आजादी के संकल्प को और अधिक मजबूत किया.

नोएडा के फेज-2 में सोमवार सुबह सैलरी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पिछले 3 दिनों से चल रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन अचानक पथराव और आगजनी में बदल गया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की दो गाड़ियां भी पलट दीं.

पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी रैली के बाद बंगाल के जमीनी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, टीएमसी सरकार पर साधा निशाना. साथ ही आज दिल्ली में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' के जरिए महिला नेतृत्व वाले विकास का देंगे संदेश.

13 अप्रैल से उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. दिल्ली में पारा 38 डिग्री के पार जा रहा है, वहीं महाराष्ट्र के सोलापुर में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ में 'लू' (Heatwave) का अलर्ट जारी किया है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital