‘काल’ बनी तेज रफ्तार बस: कटिहार में 13 की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने तोड़ा दम
Katihar Road Accident: बिहार के कटिहार में कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी के पास बस और पिकअप की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 5 एक ही परिवार के हैं. जानें पूरी रिपोर्ट और सरकारी सहायता की जानकारी.
श्रीगंगानगर में ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश: ड्रोन से गिराई गई 10 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद
राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से लाई गई हेरोइन के मामले में एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है.
पंजाब बनेगा ‘रंगला पंजाब’: जानें कैबिनेट ने लिए क्या-क्या फैसले?
भगवंत मान सरकार ने पंजाब को 'रंगला पंजाब' बनाने के लिए कमर कस ली है. कैबिनेट की बैठक में 'जागत जोत सत्कार एक्ट 2026' में संशोधन कर बेअदबी की सजा को उम्रकैद तक बढ़ा दिया गया है. साथ ही, गांवों के विकास और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं.
सुरों की मलिका आशा भोंसले अस्पताल में भर्ती: कार्डियक अरेस्ट के बाद ब्रीच कैंडी में चल रहा इलाज; पीएम मोदी ने कहा- ‘जल्द ठीक हों आशा जी’
दिग्गज गायिका आशा भोंसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीएम मोदी ने उनकी सेहत पर चिंता जताते हुए जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.
जम्मू-कश्मीर के डोडा और महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के झटके, कोई बड़ा नुकसान नहीं
Earthquake in Doda and Hingoli: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार सुबह 4.6 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि महाराष्ट्र के हिंगोली और आसपास के जिलों में शनिवार को 4.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए. दोनों जगहों पर जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.
सुंदर सिंह भंडारी जयंती: अमित शाह ने बताया ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ का स्तंभ; कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य सुंदर सिंह भंडारी की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को याद किया.
डोडा में 4.6 की तीव्रता वाले भूकंप से हिली धरती, तड़के सुबह मची अफरातफरी; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार सुबह 4.6 तीव्रता का भूकंप आया. प्रशासन अलर्ट पर है और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. वहीं महाराष्ट्र के हिंगोली में भी शनिवार को 4.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए.
पीएम मोदी सिलीगुड़ी में विजय संकल्प सभा को करेंगे संबोधित, बीजेपी का आक्रामक चुनावी अभियान जारी
पीएम मोदी (PM Modi) रविवार को सिलीगुड़ी में मेगा विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे. यह जनसभा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के बड़े जनसंपर्क अभियान का हिस्सा है, जिसमें 500 से अधिक रैलियों और सभाओं का आयोजन शामिल है.
गर्मी का ‘यू-टर्न’: 12 अप्रैल से पसीने छुड़ाने को तैयार है मौसम; यूपी-बिहार में लू का अलर्ट, तो पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर
12 अप्रैल से उत्तर भारत में गर्मी का प्रचंड रूप दिखने लगा है. दिल्ली-NCR में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने वाला है, वहीं राजस्थान और यूपी में लू का अलर्ट जारी किया गया है. दूसरी ओर, पहाड़ों पर बर्फबारी और पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी है.
भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने टेक्सास कॉन्फ्रेंस में ‘विकसित भारत 2047’ पर दिया जोर
Vision 2047: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने टेक्सास यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑस्टिन इंडिया कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत का लक्ष्य 2047 तक विकसित राष्ट्र बनना है.







