Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में युवक के शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आया है. घटना पर CM योगी ने सख्ती दिखाई है और अस्पताल की लापरवाही की जांच रिपोर्ट मांगी है...

पंजाब पुलिस ने "युद्ध नशों विरुद्ध" अभियान के तहत धुरी हाईवे पर बड़ी नाकाबंदी की. एडीजीपी एल.के. यादव ने खुद मौके पर पहुंचकर वाहनों की चेकिंग का जायजा लिया.

कांग्रेस मुख्यालय की कैंटीन में अब आपको मनपसंद डोसा और दक्षिण भारतीय व्यंजन नहीं मिलेंगे. गैस की भारी किल्लत के चलते कैंटीन प्रबंधन ने ईंधन बचाने के लिए मेन्यू सीमित कर दिया है. फिलहाल यहाँ सिर्फ साधारण भोजन ही उपलब्ध है.

छत्तीसगढ़ के बस्तर में 108 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया. गृह मंत्री अमित शाह की 31 मार्च की डेडलाइन से पहले नक्सलियों के हौसले पस्त.

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में LPG सप्लाई पर दबाव बढ़ने के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने जमाखोरी रोकने के लिए LPG पर एसेंशियल कमोडिटी एक्ट लागू कर दिया है...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर INDIA गठबंधन महाभियोग लाने की तैयारी में है. विपक्ष ने वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है.

पीलीभीत में डॉक्टरों द्वारा ब्रेन डेड घोषित की गई महिला को घर लाते समय एम्बुलेंस को गड्ढे से लगे झटके के बाद होश आ गया. 14 दिन के इलाज के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आई, घटना को लोग चमत्कार बता रहे हैं...

बीजेपी सांसद डॉ. दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा से बचता है और केवल हंगामा करके संसद का समय बर्बाद करता है.

Rahul Gandhi vs Ravi Shankar Prasad: लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी और रविशंकर प्रसाद के बीच तीखी बहस हुई. राहुल ने पीएम को 'कॉम्प्रोमाइज्ड' बताया तो भाजपा ने पलटवार किया.

झांसी में हाईवे किनारे खड़े ट्रक से 524 LPG गैस सिलेंडर चोरी हो गए, जिनकी कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है. गैस की किल्लत के बीच बदमाश GPS तोड़कर ट्रक खाली कर ले गए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई...


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital