हार्ले डेविडसन लवर्स के लिए खुशखबरी! भारत-अमेरिका ट्रेड डील में हटेगा भारी टैरिफ, अब सस्ती मिलेंगी विदेशी बाइक्स
India US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील साइन होने वाले दिन से भारत 800CC से 1600CC क्षमता वाली हार्ले डेविडसन बाइकों पर लगाये गए टैरिफ को हटा देगा. इन बाइकों पर लगने वाले आयात कोटे को भी खत्म कर दिया जाएगा. वहीं अमेरिका से भारत आने वाले अन्य बेहतरीन बाइकों पर भी नाम मात्र का टैरिफ लगाया जाएगा.
फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में टूटकर गिर गया झूला, एक इंस्पेक्टर की हो गई मौत, 13 लोग हुए हैं घायल
Surajkund Mela Accident: हरियाणा के फरीदाबाद में शनिवार को सूरजकुंड मेले में एक झूला टूटकर नीचे गिर गया. उस समय झूले पर 20 से ज्यादा लोग सवार थे. हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई. वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं.
मलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा बयान: भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग पावर
PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब और दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर बन चुका है. उन्होंने भारत की आर्थिक उपलब्धियों और भारत-मलेशिया रिश्तों पर भी जोर दिया.
शहनाइयों के शोर में GST की चोरी! 14 लाख का बिल सिर्फ 2 लाख; भारत एक्सप्रेस के ‘ऑपरेशन चोरी की बारात पार्ट-2’ में बड़ा खुलासा
Operation Chori Ki Baraat: देश में शादियों का सीजन चल रहा है. बैंक्वेंट हॉल में खुशियों की शहनाईयां बज रही हैं. घरवाले दिल खोलकर पैसा खर्च कर रहे हैं.. लेकिन दिल्ली-एनसीआर के बैंक्वेंट हॉल वाले खुशी के इस मौके पर सरकार की तिजोरी में डाका डाल रहे हैं.
RSS के 100 साल: मोहन भागवत बोले- हिंदू संज्ञा नहीं विशेषण है, भारत के मुसलमान और ईसाई भी इसी विरासत का हिस्सा!
Mohan Bhagwat: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत में 4 तरह के हिंदू हैं. पहले वो हैं जो गर्व से कहते हैं कि हम हिंदू हैं. दूसरे वो हैं जो हम हिंदू हैं तो क्या. इसमें गर्व करने वाली क्या बात है. तीसरे वो हैं जो कहते हैं कि धीरे से बोलो कि हम हिंदू हैं.
पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले मलेशिया में वायरल हुई ‘मोदी जी इज क्यूटी पाई’ पोस्ट
PM Modi Malaysia visit: पीएम मोदी के मलेशिया दौरे से पहले ‘मोदी जी इज क्यूटी पाई’ लिखा पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम से पहले सामने आई इस तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया.
जातिवाद पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक, ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर दी एकता की नसीहत, बोले- देश को कमजोर ना करें
नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सेंसर बोर्ड और फिल्म निर्माताओं से जातिगत टिप्पणियों से बचने की अपील की.
हार्ट अटैक या टॉर्चर? जेल के अंदर 7 दिन में 2 कैदियों की संदिग्ध मौत; जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला जेल में सात दिन के भीतर दूसरी संदिग्ध मौत से जेल प्रशासन सवालों के घेरे में है. विचाराधीन कैदी रमाकांत पटेल की मौत पर परिजनों ने मारपीट और टॉर्चर के गंभीर आरोप लगाए हैं.
पीएम मोदी का मलेशिया में भव्य स्वागत, रणनीतिक साझेदारी पर होगी अहम बातचीत
PM Modi malaysia visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मलेशिया पहुंचे, जहां पीएम अनवर इब्राहिम ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरे में भारत–मलेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, रक्षा और क्षेत्रीय सहयोग पर अहम बातचीत होने की उम्मीद है.
क्या NEET छात्रा मामले के चलते गिरफ्तार हुए पप्पू यादव? बोले थे- शंभू गर्ल्स हॉस्टल से सप्लाई होती थीं लड़कियां, BJP नेता का बताया था हाथ
NEET Student Rape: पप्पू यादव पटना में NEET छात्रा के बलात्कार व हत्या मामले को लेकर काफी सक्रिय थे. वो लगातार इस मामले को उठा रहे थे और सरकार को घेर रहे थे. उन्होंने इस मामले को लेकर कई ऑडियो क्लिप भी जारी की थी. जो कथित तौर पर अस्पताल के कर्मचारियों की थी.







