बचेली NMDC में 3 करोड़ का ‘गार्ड घोटाला’; फर्जी हाजिरी लगाकर डकारे पैसे, खुलासा होने पर अधिकारियों में मचा हड़कंप
NMDC बचेली में सीडीओ सुरक्षा गार्डों के वेतन में भारी भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है. सुपरवाइजर और अधिकारियों की मिलीभगत से 187 गार्डों का पेमेंट लिया जा रहा था, जबकि ड्यूटी पर केवल 70-80 गार्ड ही तैनात थे. पूरी खबर पढ़ें.
‘किसी को न स्नान से रोका जाए और न ही दान से’, अखिलेश यादव का हमला
प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या स्नान को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच विवाद बढ़ा. इस पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातनी परंपराओं को रोकना गलत है.
पराक्रम दिवस 2026: बड़े पर्दे से वेब सीरीज तक, सिनेमा में अमर रही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की गाथा
Parakram Diwas 2026: पराक्रम दिवस 2026 पर जानिए कैसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन बड़े पर्दे से लेकर वेब सीरीज तक सिनेमा में अमर रहा. उनकी क्रांति, आजाद हिंद फौज और रहस्यमय जीवन पर बनी प्रमुख फिल्मों और सीरीज की कहानी.
नासिक एयर शो में एंट्री फीस पर विवाद, वायुसेना ने कहा-यह आयोजन कमाई के लिए नहीं
नासिक में वायुसेना के एयर शो के दौरान एंट्री फीस वसूली की खबरों पर विवाद खड़ा हो गया. भारतीय वायुसेना ने स्पष्ट किया कि एयर शो हमेशा फ्री होते हैं, इसका उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना है, न कि पैसा कमाना. पढ़ें पूरी खबर..
उज्जैन में बसंत पंचमी: महाकाल मंदिर से स्याही माता तक भक्ति और परंपरा का संगम
Ujjain Basant Panchami: धर्म नगरी उज्जैन में बसंत पंचमी का पर्व उल्लास और परंपरा के साथ मनाया गया. महाकाल मंदिर में बाबा को पंचामृत स्नान और पीले पुष्प अर्पित किए गए, वहीं शिप्रा नदी पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया.
शहडोल पुलिस लाइन में दर्दनाक घटना, कॉन्स्टेबल ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल पुलिस लाइन में ड्यूटी पर तैनात 29 वर्षीय कॉन्स्टेबल शिशिर सिंह राजपूत ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. घटना रात करीब 1:25 बजे की है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है.
नवादा में अपराधियों का तांडव, घर के इकलौते चिराग को बुझाया
नवादा के कौआकोल में गुरुवार शाम अपराधियों ने 28 वर्षीय अजित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. अजित अपनी 7 माह की गर्भवती पत्नी और बूढ़े माता-पिता का इकलौता सहारा था. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.
पराक्रम दिवस 2026: पीएम मोदी ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘देशभक्ति की मिसाल’
देश आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मना रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी के अदम्य साहस और निडर नेतृत्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर फोकस, क्या आंध्र बनेगा सोशल मीडिया बैन करने वाला पहला राज्य
Social Media Ban in AP: आंध्र प्रदेश सरकार बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर गंभीर है. IT मंत्री नारा लोकेश ने WEF दावोस में कहा कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया कंटेंट को पूरी तरह नहीं समझ पाते. सरकार ऑस्ट्रेलिया के कानून का अध्ययन कर रही है और राज्य में सोशल मीडिया बैन लागू करने पर विचार कर रही है.
नोएडा और अहमदाबाद में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप
Noida School bomb threat: नोएडा स्थित शिव नादर स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी के बाद स्कूल को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया, अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.







