Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

Uttarakhand Ekal Mahila Yojna: उत्तराखंड से महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सरकार ने एकल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. आइये जानें क्या है सीएम पुष्कर सिंह धामी की योजना जिससे महिलाएं मालामाल हो जाएंगी.

Delhi Peeragarhi Death Case: दिल्ली के पीरागढ़ी से जुड़ा तीन संदिग्ध मौतों का मामला अब और रहस्यमय होता जा रहा है. जांच में सामने आया है कि मौत से कुछ घंटे पहले तीनों लोगों ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक तांत्रिक से मुलाकात की थी, जिसके बाद यह मामला अंधविश्वास, मानसिक तनाव और संभावित साजिश के एंगल से देखा जा रहा है.

Manipur Violence: मणिपुर की वादियों में फिर से बारूद की गंध फैल गई है. उखरुल जिले में एक छोटी सी झड़प ने बड़े जातीय संघर्ष का रूप ले लिया. मंगलवार सुबह गोलियों की आवाज से लोगों की नींद खुली, तो देखा उनके घर जल रहे थे. अब इलाके में 5 दिन का डिजिटल ब्लैकआउट हो गया है.

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में दलित परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों की जहरीला दूध पीने से मौत हो गई. घर से 5 गिलास दूध और एक आखिरी संदेश मिला, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है..

पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' के लीक होने पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. पब्लिशर पेंगुइन इंडिया का कहना है कि अभी किताब की छपाई भी शुरू नहीं हुई है, फिर भी इसके अंश संसद तक पहुँच गए. जानें क्या है यह पूरा रहस्य.

भारत की सैन्य ताकत को मजबूती देते हुए पीएम मोदी 14 फरवरी को असम के डिब्रूगढ़ में उत्तर-पूर्व की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे. हाईवे पर बनी इस एयर स्ट्रिप पर राफेल और सुखोई जैसे लड़ाकू विमान अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे.

अमलाई OPM क्षेत्र में इंडियन गैस गोदाम के बाहर सैकड़ों लोडेड LPG सिलेंडर खुले में रखे मिले. रिहायशी इलाके और SECL कोल माइंस के पास यह लापरवाही बड़े विस्फोट का खतरा पैदा कर रही है..

बस्तर पंडुम 2026 उत्सव के बहाने पीएम मोदी ने बस्तर में आए सकारात्मक बदलाव की सराहना की है. जहां कभी हिंसा का बोलबाला था, आज वहां 55 हजार कलाकार अपनी संस्कृति का जश्न मना रहे हैं. जानिए कैसे यह उत्सव बस्तर की नई पहचान गढ़ रहा है.

आज दिल्ली में कांग्रेस दो मोर्चों पर लड़ाई लड़ रही है. राहुल गांधी और खड़गे 8 राज्यों के नेताओं और राजस्थान के जिला अध्यक्षों को चुनावी मंत्र देंगे. वहीं संसद हंगामा पहले से तय है. आइये जानें क्या है कांग्रेस का डबल एक्शन?

बिहार के नवादा जिले में पुलिस ने नकली दवाओं के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. हजारों बोतलें, रैपर और कच्चा माल जब्त, लंबे समय से चल रहा था अवैध कारोबार. पढ़ें पूरी खबर


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital