Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘टुकडे-टुकडे गैंग से है मेरा झगड़ा…’, राहुल गांधी से खटपट पर पूछे गए सवाल पर क्या बोल गए आचार्य प्रमोद कृष्णम?

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर बिना नाम लिए तीखा कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि विरोध का अधिकार है, लेकिन विदेश जाकर भारत की छवि खराब करना स्वीकार नहीं…

Acharya Pramod Krishnam On Rahul Gandhi: भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव की दिल्ली में शुरुआत हो चुकी है. कॉन्क्लेव के पहले सेशन में कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन ने राहुल गांधी पर पूछे गए सवाल पर तगड़ा कटाक्ष किया है. राहुल से उनकी खटपट के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से मेरी कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है लेकिन मेरा झगड़ा उस विचार से है जो भारत माता की जय बोलने में कतराते हैं. इस दौरान वक्तव्य देते हुए वह बोले कि ‘भारत एक लोकतांत्रिक देश है, आपको अधिकार है विरोध करने का लेकिन भारत के बाहर जाकर देश का विरोध नहीं करना चाहिए मैं कभी भी ऐसे विचार से सहमत नहीं हो सकता हूं.’

राहुल पर कटाक्ष करते हुए क्या बोले आचार्य प्रमोद?

भारत एक्सप्रेस की मेगा कॉन्क्लेव के प्रथम सेशन में आचार्य प्रमोद कृष्णम से उनकी राहुल के साथ खटपट पर सवाल पूछा गया. इस दौरान उन्होंने राहुल पर बिना नाम लिए बड़ा हमला बोलते हुए कह दिया कि वह कभी भी भारत विरोधी विचार का समर्थन नहीं कर सकते. भारत में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि भारत की छवि को विदेश में धूमिल किया जाए. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से वह छात्रसंघ से लेकर कांग्रेस में राजनीति कर रहे थे तब भी राहुल से उनके अच्छे संबंध रहे हैं. लेकिन वह भारत के विचार से समझौता नहीं करना चाहते. जब विरोध का मतलब भारत का विरोध बन जाता है तो उनका मत बदल जाता है.

आचार्य का मुख्य संदेश क्या?

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत विरोधी विचारधारा से समझौता नहीं किया जा सकता. देश की एकता और अखंडता सबसे ऊपर है. उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन देश के खिलाफ नहीं जाना चाहिए. कॉन्क्लेव में मौजूद लोगों ने तालियों से उनका समर्थन किया. यह सेशन भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव का पहला हिस्सा था, जहां देश-विदेश के कई बड़े नेता और विचारक शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: ‘युद्ध में मारी जा रही इंसानियत UN में लाया जाए प्रस्ताव…’, भारत एक्सप्रेस के मंच से ईरान-इजरायल वॉर पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया बड़ा संदेश

ईरान-इजरायल वॉर पर दिया बड़ा संदेश

प्रमोद कृष्णम ने भारत एक्सप्रेस द्वारा आयोजित कॉन्क्लेव के मंच से ईरान- इजरायल युद्ध की कठोर अवेहलना करते हुए कहा कि युद्ध किसी बात का समाधान नहीं है. इस मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और भारत की सरकार की तरफ़ से यूनाइटेड नेशन में एक संयुक्त शांति प्रस्ताव जाना चाहिए. जिसके मानवता की जीत हो सके. आगे उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शान्ति का समर्थक रहा है. और आज विश्व में जो हालात हैं ऐसी स्थिति में भारत को विश्व शांति में अपना अमूल्य योगदान निभाने की जरूरत है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital