Nita Ambani HERoes Initiative: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन Nita Ambani हमेशा से महिलाओं को समाज और दुनिया को बेहतर दिशा देने वाली सबसे बड़ी शक्ति मानती आई हैं. उनका विश्वास है कि जब महिलाओं को सही अवसर, शिक्षा और आत्मविश्वास मिलता है, तो वे न केवल अपने जीवन को बदलती हैं बल्कि पूरे समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखती हैं.
यही सोच उनके हर उस प्रयास में दिखाई देती है. उन्होंने शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य सेवाओं, ग्रामीण विकास, कला और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किए हैं. अपने काम के जरिए वह लगातार देश-दुनिया की महिलाओं को आगे बढ़ने, अपने सपनों को पहचानने और अपनी असीम क्षमताओं पर भरोसा करने के लिए प्रेरित करती रही हैं.

HERoes नाम से एक नई पहल की शुरुआत
महिलाओं को प्रोत्साहित करने की इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए इस साल International Women’s Day के अवसर पर नीता अंबानी ने HERoes नाम से एक नई पहल की शुरुआत की है. यह एक अभियान नहीं बल्कि आंदोलन है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को यह एहसास दिलाना है कि असली हीरो उनके अंदर ही मौजूद है. इस पहल के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपनी पहचान बनाने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. HERoes का मकसद समाज के हर वर्ग की महिलाओं तक पहुंचना और उन्हें यह भरोसा दिलाना है कि वे किसी से कम नहीं हैं और वे जो चाहें, वह हासिल कर सकती हैं.
हाथ से बुनी बनारसी साड़ी पहनी नीता अंबानी
इस खास अवसर पर नीता अंबानी हमेशा की तरह बेहद गरिमामयी और पारंपरिक भारतीय अंदाज में नजर आईं. उन्होंने भारत की समृद्ध हस्तकला को दर्शाती हुई Swadesh की खूबसूरत हाथ से बुनी बनारसी साड़ी पहनी थी, जो भारतीय कारीगरों की कला और मेहनत का प्रतीक मानी जाती है. इस साड़ी के साथ उन्होंने प्रसिद्ध डिजाइनर Anamika Khanna द्वारा तैयार किया गया हाथ से कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना, जिसने उनके व्यक्तित्व को और भी शालीन और प्रभावशाली बना दिया.
ये भी पढ़ें- ‘नारी शक्ति ही बदलाव की असली ताकत’, महिला दिवस पर अमित शाह का संदेश
उनका यह पारंपरिक और सादगी भरा अंदाज न केवल भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि आधुनिकता और परंपरा साथ-साथ चल सकती हैं. महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित इस पहल के साथ नीता अंबानी ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





