Bharat Express DD Free Dish

UP News: कुशीनगर में दर्दनाक घटना, घर में लगी आग से मां के साथ जले पांच मासूम बच्चे, गांव में मचा कोहराम, मुआवजे की घोषणा

Kushinagar: गर्मी के कारण पति घर के बाहर सोया था, जबकि उसकी पत्नी पांच मासूम बच्चों के साथ घर के अन्दर सोई थी. जब तक पति को आग की जानकारी होती और वह आग बुझाने की कोशिश करता. तब तक सभी जल चुके थे.

रोते-बिलखते परिजन

केडी यादव

UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से आग की बड़ी घटना सामने आ रही है, जिसमें जलकर एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना रामकोला थाने के उर्दहा गांव की है. यहां आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में महिला और उसके 5 बच्चे शामिल हैं. देर रात हुए इस हादसे से पूरे गांव में कोहराम मच गया है. इस घटना पर शासन स्तर से परिजन को 04-04 लाख के आर्थिक मुआवजे की घोषणा की गई है.

जानकारी सामने आ रही है कि, घटना के वक्त पिता नवमी घर के बाहर सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी संगीता अपने 5 बच्चों को लेकर घर के अंदर सो रही थी. सोते समय आग लगने से संगीता और उसके 5 बच्चे घर के अंदर घिर गए जिससे चलते जलने से सबकी मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग बुझाकर सभी शवों को बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम और एसपी रात में ही मौके पर पहुंच गए. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जाँच के आदेश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- UP Politics: सपा की ‘रेड पॉवर’ ही भाजपा के लिए ‘रेड ज़ोन’, अखिलेश यादव ने बोला योगी सरकार पर हमला 

बताया जा रहा है कि, रामकोला नगर के उर्दहा नंबर दो में नवमी नामक व्यक्ति पत्नी और 5 बच्चों के साथ रात में खाना खाकर सोया था. गर्मी के कारण नवमी घर के बाहर सोया था, जबकि उसकी पत्नी संगीता बच्चे अंकित, लक्ष्मीना, रीता, गीता और बाबू के साथ घर के अन्दर सोई थी. रात में अचानक घर में आग लग गई. आग की लपटों को देखकर नवमी की आँख खुली. नवमी आग बुझाने का प्रयास करता, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. नहर के किनारे अकेला मकान होने के कारण गांव के लोग भी तत्काल नहीं पहुंच सके, जिससे आग बुझाने में देरी हो गई और आग पूरे घर में फ़ैल गई. देखते ही देखते घर के भीतर आग से घिरी 38 वर्षीय संगीता के साथ ही उसके बच्चे, 10 वर्षीय अंकित, 9 वर्षीय लक्ष्मीना, 3 वर्षीय रीता, 2 वर्षीय गीता और 1 वर्षीय बाबू की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. बाद में सूचना पर मौके पर पहुंची रामकोला थाने की पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने आग को बूझाकर सभी शवों को बाहर निकाला. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. सूचना पाकर रात में डीएम रमेश रंजन और एसपी धवल जायसवाल मौके पर पहुंच गए. डीएम रमेश रंजन ने घटना के कारणों के जाँच का आदेश दिया है. वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि, इस मामले में शासन स्तर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest