Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पाकिस्तान में खुलेआम नजर आया पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्ला कसूरी, लाहौर रैली में उगला भारत के खिलाफ ज़हर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्ला कसूरी पाकिस्तान में एक भारत विरोधी रैली में खुलकर दिखाई दिया. यह घटना पाकिस्तान के आतंकवाद को संरक्षण देने वाले रवैये को उजागर करती है.

Pakistani Terrorist

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का कथित मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का वरिष्ठ कमांडर सैफुल्ला कसूरी पाकिस्तान के लाहौर में एक भारत विरोधी रैली में खुलेआम दिखाई दिया. एक मीडिया पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, यह रैली पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग (PMML) द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें हाफिज़ सईद के बेटे तल्हा सईद की मौजूदगी भी दर्ज की गई.

कसूरी को हाल ही में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था. इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के एक फ्रंट ग्रुप “द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF)” पर डाली गई है.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कसूरी उर्फ खालिद, लाहौर की इस रैली में भारत विरोधी और जिहादी नारे लगाते हुए दिखाई दिया. ऑनलाइन वायरल हुए वीडियो में वह ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों को ‘शहीद’ कहकर उनका महिमामंडन करता भी नजर आता है. एक वीडियो में वह कहता है, “मुझे पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड बताया गया, अब मेरा नाम पूरी दुनिया में मशहूर हो गया है.”

कौन है सैफुल्ला कसूरी?

  • सैफुल्ला कसूरी, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ कमांडर और उपप्रमुख है.
  • भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, कसूरी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और सेना का एक महत्वपूर्ण मोहरा है.
  • वह पाकिस्तान में कई जिहादी भाषण देकर युवाओं को उकसाने के लिए भी कुख्यात है.

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले इस आतंकी का पाकिस्तान में इस तरह से खुला घूमना और रैली में हिस्सा लेना, इस बात का प्रमाण है कि पाकिस्तान आतंकवाद को संरक्षण देने में लगा हुआ है. इस घटनाक्रम ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने पाकिस्तान के दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है.

भारत सरकार ने इस पर अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इस तरह की खुली गतिविधियां भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं.

ये भी पढ़ें: भारतीय नौसेना की महिला शक्ति का जलवे: INS तरिणी की ‘नविका सागर परिक्रमा II’ की ऐतिहासिक वापसी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया स्वागत

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital