Bharat Express DD Free Dish

‘हमने कहा था, हमने किया’: विक्रमशिला पुल टूटा तो पप्पू यादव ने उतार दी नावें, अब फ्री में गंगा पार करेगी जनता

Pappu Yadav Free Boat Service: विक्रमशिला सेतु के एक हिस्से के ध्वस्त होने से भागलपुर में यातायात ठप है. जनता की परेशानी को देखते हुए सांसद पप्पू यादव ने महादेवपुर गंगा घाट से बरारी घाट तक 5 निःशुल्क नावों का संचालन शुरू करवाया है, जो पुल मरम्मत तक जारी रहेगा.

Pappu Yadav Free Boat Service

नवगछिया/भागलपुर:


Pappu Yadav Free Boat Service: विक्रमशिला सेतु (Vikram Shila Bridge) के एक हिस्से के ढह जाने के बाद उत्पन्न गंभीर यातायात संकट के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आम लोगों को बड़ी राहत देने की पहल की है. उन्होंने अपने वादे के अनुरूप नवगछिया और भागलपुर के बीच फ्री नाव सेवा शुरू करा दी है.

भागलपुल में विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त होने के बाद लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. जिसको देखते हुए पप्पू यादव ने लोगों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अपने वादे को पूरा करते हुए नवगछिया और भागलपुर के बीच फ्री नाव सेवा शुरू करा दी है. यह सेवा तब तक फ्री रहेगी जब तक पुल फिर से बन नहीं जाता. इससे रोज आनेजाने वालो को बेहद मदद मिलेगी.

प्रशासन द्वारा नावों की व्यवस्था

रविवार को नवगछिया के महादेवपुर गंगा घाट से बरारी घाट तक पांच नावों का संचालन शुरू किया गया. यह सेवा प्रतिदिन चलेगी और तब तक जारी रहेगी, जब तक पुल पर यातायात पूरी तरह बहाल नहीं हो जाता. भीड़ के आगे प्रशासनिक व्यवस्था पड़ी कमजोर सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन द्वारा नावों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन यात्रियों की भारी भीड़ के सामने वह अपर्याप्त साबित हो रही थी.

भागलपुर की जनता को 5 नाव समर्पित

रोजाना हजारों लोगों को गंगा पार करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. इसी समस्या को देखते हुए सांसद पप्पू यादव ने बीते दिनों पुल का निरीक्षण किया था और तत्काल पांच नावें चलाने की घोषणा की थी. हमने कहा था, हमने किया. पप्पू यादव सांसद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा: हमने कहा था, हमने किया. नवगछिया और भागलपुर की जनता को मेरी तरफ से 5 नाव समर्पित. जब तक समस्या है, समाधान जारी रहेगा.

नाव सेवा का विधिवत शुभारंभ

उन्होंने सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है. समर्थकों ने किया शुभारंभ हालांकि सांसद खुद कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके समर्थकों ने नाव सेवा का विधिवत शुभारंभ किया. इस दौरान उनके करीबी सहयोगी नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि अन्य जनप्रतिनिधियों ने जनता की परेशानी को नजरअंदाज किया, जबकि पप्पू यादव ने तुरंत कदम उठाया.

हजारों यात्रियों को बड़ी राहत

स्थानीय लोगों में खुशी की लहर स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे रोज़ाना गंगा पार करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. खासकर कामकाजी लोगों, छात्रों और व्यापारियों के लिए यह सेवा बेहद उपयोगी साबित होगी.

विक्रमशिला सेतु के संकट के बीच यह निःशुल्क नाव सेवा न केवल राहत का माध्यम बनी है, बल्कि जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और जवाबदेही पर भी एक बड़ा सवाल खड़ा करती है. फिलहाल, लोगों की निगाहें पुल के शीघ्र पुनर्निर्माण और स्थायी समाधान पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें:  स्वीडन दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी: भारत के लिए क्यों इतनी खास है यह दोस्ती? समझिए इसका पूरा गणित

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read