Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Parliament Attack: संसद धुआं-धुआ करने वाले लड़के के पिता का बड़ा बयान, बोले- मेरे बेटे को दे दो फांसी

Parliament Attack: संसद हमले की बरसी के दिन एक बार फिर संसद की सुरक्षा में चूक हुई है और दो युवक संसद के अंदर घुसक अफरा तफरी मचा दी.

Parliament Attack: 13 दिसंबर, संसद हमले के चलते भारतीय इतिहास में दर्दनाक तारीख के तौर पर जाना जाता है. आज संसद हमले की बरसी के दौरान एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है. लोकसभा में कार्यवाही के दौरान दो युवक अचानक संसद में घुस गए और विजिटर गैलरी से कूद गए और स्पीकर की ओर बढ़ने लगा. कुछ सांसदों ने इसको लेकर सख्ती दिखाई और दोनों ही युवक पकड़ लिए गए. इनकी बेतरतीब तरीके से पिटाई हुई और सुरक्षा बलों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इन दोनों युवकों की पहचान सागर और मनोरंजन के तौर पर हुई है.

पुलिस के मुताबिक मनोरंजन मैसूर का रहने वाला है. वह मैसूर के विजयनगर इलाके का निवासी है.आरोपी युवक की पहचान सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने मैसूर पुलिस ने संपर्क किया और मैसूर पुलिस को आरोपी युवक की पूरी जानकारी दी और मैसूर पुलिस से तहकीकात का आग्रह किया. इसको लेकर मैसूर पुलिस पुलिस मनोरंजन के मैसूर के विजयनगर स्थित आवास पर पहुंची और पूछताछ की. एसीपी गजेंद्र प्रसाद और विजयनगर पीआई सुरेश ने दौरा किया और मनोरंजन के पिता देवराज गौड़ा से जानकारी ली.

यह भी पढ़ें- Varanasi: भव्य काशी विश्वनाथ धाम के 2 वर्ष हुए पूरे, बने कई कीर्तिमान, सोने-चांदी के साथ आया 100 करोड़ का रिकॉर्ड चढ़ावा

बेटे की हरकत पर क्या बोले पिता

अपने बेटे की हरकत को लेकर पिता देवराज गौड़ा ने कहा कि मनोरंजन ने बीई की पढ़ाई पूरी की थी और एचडी देवेगौड़ा ने ही मेरे बेटे को बीई की सीट दी थी. वह दिल्ली और बेंगलुरु आते-जाते रहता था, लेकिन बेटा मनोरंजन कहां गया पता नहीं. उन्होंने कहा कि हमारी पहचान किसी पार्टी से नहीं है. मुझे नहीं पता कि मेरे बेटे ने ऐसा क्यों किया. वह मेरा बेटा नहीं हो सकता है, जिसने समाज में अन्याय किया हो. अगर उसने कुछ गलत किया है तो उसे फांसी दी जानी चाहिए.


यह भी पढ़ें- संसद की कार्यवाही अब अंदर से नहीं देख पाएंगे आमजन, सुरक्षा उल्लंघन की घटना के बाद विजिटर पास पर अगले आदेश तक रोक

चश्मदीद ने दिया बयान

दर्शक दीर्घा में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी मोहन दानप्पा ने कहा कि हम लोकसभा की कार्यवाही देखने आए थे. हम पहली गैलरी में थे, वह गैलरी दो में था. वह अचानक गैलरी से घर में कूद गया और रंग छिड़क दिया. इसे दाहिने पैर के जूते से निकालकर पीला रंग छिड़क दिया गया, जिसे कुछ सांसदों ने पकड़ लिया. बाद में आरोपी को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया. इन दोनों में से एक ने मैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा के निजी सचिव से पास लिया और संसद में प्रवेश कर गए.

यह भी पढ़ें-Parliament Security Breach: दानिश अली का बड़ा दावा, बोले- हमलावर एक सांसद का गेस्ट था… नाम का भी किया खुलासा

सुरक्षा को लेकर अहम इंतजाम

दूसरी ओर, इस घटना के बाद संसद में हड़कंप मच गया है. सांसदों ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है और केंद्रीय गृह मंत्री से बयान देने की मांग की है. वहीं, स्पीकर ने दर्शक दीर्घा में प्रवेश पर रोक लगा दी है, जिससे सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital