देश

Parliament Security Breach: संसद में सुरक्षा उल्लंघन के बाद फिर शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही, स्पीकर ओम बिड़ला क्या बोले?

Parliament Security Breach: संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी के दिन आज दो अनजान लड़कों ने अचानक सदन में दाखिल होकर सुरक्षा का उल्लंघन कर डाला. वे लड़के विजिटर्स गैलरी से लोकसभा में कूदे और वहां बैठे सांसदों के बीच पीला धुआं छोड़ा. इससे पूरे सदन में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. हालांकि, कई सांसदों ने उन लड़कों को पकड़ लिया और बाद में सुरक्षा​कर्मियों को सौंप दिया.

संसद में सुरक्षा का उल्लंघन होने पर लोकसभा की कार्यवाही फौरन रोक दी गई. लोकसभा बुधवार 2 बजे स्थगित कर दी गई. उसके बाद लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई. लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने संबोधन दिया.

ओम बिड़ला ने लोकसभा में लौटते ही कहा- “अभी हुई घटना सबकी चिंता का विषय है. इसकी जांच जारी है. दिल्ली पुलिस को भी जांच के आदेश दे दिए गए हैं. शुरूआती जांच में वह साधारण धुआं था. डिटेल इंवेस्टिगेशन के नतीजे आने पर सबको इससे अवगत कराया जाएगा.”

कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा- सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?

कांग्रेस की महिला प्रवक्ता ने अभी सवाल उठाते हुए ट्वीट किया- “सदन के अंदर 2 लोग घुसे और कैन के धुएँ से सदन को भर दिया. आज संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी है— और आज भी संसद की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे संभव है? आख़िर कौन थे ये लोग जिनके अंदर आने के पास भाजपा के मैसूर सांसद प्रताप सिम्हा ने बनवाये?”

यह भी पढ़िए: कौन हैं संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी के दिन लोकसभा में घुसे दो युवक? जानिए किस सांसद के पास पर हुए अंदर दाखिल

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा

इस सुरक्षा उल्लंघन की घटना के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा संसद पहुंचे. उनके अलावा कई और पुलिस अफसर और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी संसद पहुंचे. न्यूज एजेंसी ANI ने उनका वीडियो साझा किया.

ये थे वो लड़के, जो लोकसभा में घुस गए

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा उल्लंघन की घटना में कुल 4 लोग थे, जिनमें से दो सदन के अंदर और दो बाहर पकड़े गए. एक लड़के का नाम सागर शर्मा और दूसरे का नाम मनोरंजन डी है. सांसद दानिश अली ने बताया कि सदन में कूदने वाले दोनों लड़के एक सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे. वो सांसद हैं- प्रताप सिम्हा. उन लड़कों से इन्हीं के नाम का विजिटर पास बरामद हुआ है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

9 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

32 minutes ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

57 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

1 hour ago