महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
विष्णुदेव साय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
Chhattisgarh CM: चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री घोषित किया है. उन्हें आज राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान पीएम मोदी सहित कई नेता मौजूद रहे. विष्णुदेव साय के शपथग्रहण में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए. इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी दिखाई दिए. यहां पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी शामिल थे. विष्णदेव साय के बाद दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ने भी शपथ ले ली है.
छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सबको चौंकाते हुए 90 विधानसभा सीटों में से 54 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस सिर्फ 35 सीट ही जीत पाई थी. इसके अलावा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) एक सीट जीतने में कामयाब रही. इसके बाद बीजेपी ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुना. वह प्रदेश के चौथे आदिवासी चेहरे के रूप में सीएम होने वाले हैं.
इससे पहले मध्यप्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए उनके सतह जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. बता दें कि मोहन यादव साल 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक चुने गए थे. उन्होंने 2018 और फिर 2023 में विधानसभा सीट बरकरार रखी. 3 दिसंबर को घोषित विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें जीती और कांग्रेस को 66 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर धकेल दिया.
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…