Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पंजाब के होशियारपुर में टैंकर में ब्लास्ट होने से 2 लोग जिंदा जले, पूरा गांव बन गया था आग का गोला, 30 लोग गंभीर रूप से झुलसे

Punjab News: पंजाब के होशियारपुर जिले के मंडियाला गांव के पास एक मिनी ट्रक ने LPG से भरे ट्रक में टक्कर मार दी. जिसकी वजह से टैंकर में आग भड़क उठी और पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया.

Punjab News: पंजाब में टैंकर में ब्लास्ट होने से 2 लोग जिंदा जले

Punjab News: पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार की रात को एक LPG से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट की वजह से लगी आग में 15 दुकानें और 4 घर जल गए. इस हादसे में 2 लोगों की जिंदा जल जाने से मौत हो गई जबकि 30 लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सिविल अस्पताल में भर्ती घायलों में से कुछ लोग 30% से 80% झुलस चुके हैं.

पंजाब के होशियारपुर जिले के मंडियाला गांव के पास एक मिनी ट्रक ने LPG से भरे ट्रक में टक्कर मार दी. जिसकी वजह से टैंकर पलट गया. जिसकी वजह से टैंकर से LPG का रिसाव शुरू हो गया. थोड़ी ही देर में टैंकर में आग भड़क उठी और पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया.

आग पर पाया गया काबू

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही होशियारपुर, तलवाड़ा और दसूहा से फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. होशियारपुर की DC आशिका जैन के मुताबिक रात डेढ़ बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका था.

होशियापुर-जालंधर नेशनल हाईवे बंद

वहीं हादसे को लेकर प्रशासन एहतियात बरतते हुए होशियापुर-जालंधर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया है. हाईवे पर करीब एक किलोमीटर का एरिया खाली करा दिया गया है. फिलहाल प्रशासन स्थिति के सामान्य और हादसों के कारणों व नुकसान का आकलन कर रहा है.

ये भी पढ़ें- केरल में बढ़ रही है बीजेपी की ताकत! अमित शाह ने कहा- केरल की जनता बदलाव चाहती है

मरने वालों की नहीं हो पाई पहचान

वहीं इस हादसे को लेकर होशियारपुर के सिविल सर्जन पवन कुमार ने बताया कि 2 लोगों को अस्पताल लाया गया था. जिनकी जांच के बाद मृत करार दिया गया. वहीं कई लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं. जिन्हें होशियारपुर से रेफर कर दिया गया है. फिलहाल मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है.

और भड़क सकती थी आग

बता दें कि, ब्लास्ट वाली जगह से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर ही एक गैस प्लांट मौजूद है. गनीमत रही कि आग की लपटें वहां तक नहीं पहुंची नहीं तो इससे भी भयंकर हादसा हो सकता था.

स्थानीय लोगों के हवाले से एक मीडिया चैनल ने बताया कि मंडियाला गांव के आसपास LPG गैस की कालाबाजारी होती है. यह टैंकर भी इसीलिये आया था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital