Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली की जनता ने मोदी के विजन पर जताया विश्वास, आप-दा हुई आउट: केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विकसित भारत की जीत है.

Manohar Lal Khattar
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

दिल्ली विधानसभा चुनाव का आज शनिवार को समापन हो गया है. भाजपा की 27 साल के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी हुई है. यह वापसी न केवल धमाकेदार है, बल्कि विपक्षी दल कांग्रेस के लिए बड़ा सबक भी है. कांग्रेस एक बार फिर दिल्ली विधानसभा चुनाव में खाता खोलने में नाकाम रही. इस जीत का श्रेय केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन को दिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली की शानदार जीत और पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से लोकतांत्रिक और राष्ट्र निर्माण की जीत हुई है. साथ ही झूठ और मुफ्तखोरी की दुकान चलाने वाले अरविंद केजरीवाल की दुकान पर दिल्ली की जनता ने ताला लगा दिया है. केंद्रीय मंत्री ने भाजपा की जीत के बाद सोशल मीडिया पर लिखा ‘आप-दा नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे’.

मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने जनादेश के साथ वादाखिलाफी करने वाली आप-दा को सबक सिखाते हुए जनता के साथ झूठे वादे करने वालों को सत्ता से बेदखल करते हुए नजीर पेश की. खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा सीमा से सटी दिल्ली की ज्यादातर सीटें भगवामय हैं और भाजपा प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की है.

बता दें कि दिल्ली के चुनाव में केंद्रीय मंत्री ने न केवल चुनावी जनसभाओं में आप-दा सरकार को निशाने पर लिया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन को भी सार्वजनिक मंचों से जनता को अवगत कराया. दिल्ली में पूर्ण बहुमत से ज्यादा सीटों पर जीत करने पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली की जनता का आभार किया और कहा कि अब डबल इंजन की सरकार के साथ दिल्ली के विकास का पहिया तेज रफ्तार के साथ चलेगा.

प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराने के साथ चुनावी जनसभाओं में भरा जोश

मनोहर लाल ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार दिल्ली का किला जीतने के लिए हरियाणा के नेताओं के साथ रणनीति तैयार की. हाईकमान की रणनीति के तहत हरियाणा सीमा के साथ सटी विधानसभाओं में मंत्रियों व विधायकों के साथ कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला. यही नहीं मनोहर लाल ने खुद चुनावी जनसभाओं के जरिये दिल्ली की आप सरकार को घेरा और भ्रष्टाचार व यमुना में जहर के मुद्दे पर जनता को सजग करते हुए डबल इंजन सरकार के साथ बनाने का आह्वान किया. यही नहीं, दिल्ली चुनाव में मनोहर लाल प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराने के दौरान भी जनता के समक्ष आप सरकार के झूठ का पर्दाफाश किया.

भाजपा दिल्ली के स्वर्णिम अध्याय की नई शुरुआत करने के लिए प्रतिबद्ध: मनोहर लाल

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली की जीत पर जनता का आभार जताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विकसित भारत की जीत करार दिया. उन्होंने दिल्ली की शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं का लोकतांत्रिक और राष्ट्र निर्माण की जीत पर आभार जताया. भाजपा दिल्ली के स्वर्णिम अध्याय की नई शुरुआत करने के लिए प्रतिबद्ध है. अब देश, दिल्ली में और दिल्ली नगर निगम में तीनों जगह सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति के तहत विकास कार्य आरंभ होंगे.

दिल्ली से 11 साल का कुशासन समाप्त: मनोहर लाल

दिल्ली की शानदार जीत पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली से 11 साल का कुशासन समाप्त हुआ है. दिल्ली की जीत के लिए जनता और कार्यकर्ताओं का आभार. वहीं हरियाणा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संकल्पबद्ध होकर काम किया कि दिल्ली से आप-दा को बाहर करना है. जनता ने केजरीवाल को हटाकर एक संदेश दिया है कि झूठ और मुफ्तखोरी टिकाऊ नहीं होती हैं, बल्कि जनता विजन और नीतियों का साथ देती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता ने विश्वास जताया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल घटिया राजनीति पर उतर आए थे, उन्होंने झूठ की सीमाएं लांघते हुए हरियाणा पर जहर पिलाने का आरोप लगाया, ऐसी घिनौनी ब्यानबाजी करके केजरीवाल ने हरियाणा के साथ दिल्ली की जनता को अपमानित करने का काम किया था और अब दिल्ली की जनता ने इस अपमान का बदला केजरीवाल को सत्ता से बेदखल करके लिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest