Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Solapur Fire Incident: पीएम मोदी ने सोलापुर अग्निकांड में हुई मौतों पर व्यक्त किया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई.

PM Modi

पीएम मोदी ने सोलापुर अग्निकांड पर जताया शोक.

Solapur Fire Incident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में आग लगने की घटना में आठ लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने प्रत्येक मृतक के परिवार वालों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

PM Modi ने हादसे पर जताया शोक

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी (PM Modi) ने पोस्ट पर लिखा, “महाराष्ट्र के सोलापुर में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.”

आग लगने से 8 लोगों की हुई मौत

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई. मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर दूर सोलापुर एमआईडीसी में अक्कलकोट रोड पर स्थित सेंट्रल टेक्सटाइल मिल्स में सुबह करीब 3:45 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. मृतकों में फैक्ट्री मालिक हाजी उस्मान हसनभाई मंसूरी, उनके डेढ़ वर्षीय पोते सहित परिवार के तीन सदस्य और चार श्रमिक शामिल हैं.

तड़के लगी आग ने फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई कर्मचारी अंदर फंस गए. अग्निशमन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा. आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों ने भीषण लपटों से जूझना पड़ा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

यह भी पढ़ें- हैदराबाद में भीषण अग्निकांड, चार मिनार के पास इमारत में लगी आग, 17 लोगों की जलने से मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं. प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि फैक्ट्री में सुरक्षा उपायों की कमी और अपर्याप्त आपातकालीन तैयारियों के कारण जान-माल का नुकसान हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital