Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जानें बीते दस वर्षों में कितने लोग निकले गरीबी से बाहर…? पीएम मोदी ने दी ये बड़ी जानकारी

पीएम मोदी ने सीआईआई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

PM Modi

कार्यक्रम को सम्बोधित करते पीएम मोदी

PM Modi: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान भवन में किया गया.

‘विकसित भारत की यात्रा: केंद्रीय बजट 2024-25 के बाद का सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ” मेरा देश कभी पीछे नहीं हट सकता. मैं सीआईआई का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. मुझे याद है पैंडेमिक के समय आप बहुत चिंता कर रहे थे. हर चर्चा के केंद्र के विषय रहता था गेटिंग ग्रोथ बैक. भारत बहुत ही जल्द विकास के पथ पर दौड़ेगा. आज भारत किस ऊंचाई पर है. आज भारत 8 प्रतिशत की रफ्तार से ग्रो कर रहा है. आज हम सभी डिस्कस कर रहे हैं, जर्नी टुवार्ड विकसित भारत. यह बदलाव सिर्फ सेंटिमेंट का नहीं है यह बदलाव कॉन्फिडेंस का है.”

ये भी पढ़ें-Kerala: वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 44, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; पीएम मोदी ने की ये घोषणा

भारत लगातार बढ़ रहा है आगे

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत है और वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की तीसरे सबसे बड़े इकोनॉमिक पावर बन जाएगा. वह आगे बोले कि “मैं जिस बिरादरी से आता हूं उस बिरादरी की पहचान बन गई है चुनाव से पहले जो बातें करते हैं चुनाव के बाद भुला देते हैं. मैं वैसा नहीं हूं. इसलिए मैं याद दिला देता हूं मैंने कहा था मेरे तीसरे टर्म में देश तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनेगा. भारत बहुत सधे हुए कदमों से लगातार आगे बढ़ रहा है. 2014 में जब आपने हमें सेवा करने का अवसर दिया तब सबसे बड़ा प्रश्न यही था इकोनॉमी को कैसे वापस पटरी पर लाएं. 2014 से पहले ही फ्रेजाइल फाइव वाली स्थिति और लाखों करोड़ों के घोटाले के बारे में यहां हर कोई पता है. इकोनॉमी की क्या स्थिति थी इसकी बारीकियां सरकार ने श्वेत पत्र जारी के बताई है. मैं उसके विस्तार में नहीं जाऊंगा.”

करें अध्ययन

पीएम ने कार्यक्रम में कहा कि आप जैसे संगठन (सीआईआई) उस पर जरूरत के अनुसार अध्ययन करें उस पर डिबेट करें कि हम कहां खड़े थे और कैसी बीमारियों की शिकार हो गए थे? इसी के साथ ही पीएम मोदी ने दावा किया कि हम भारत को उस महासंकट से निकाल कर इस ऊंचाई पर लाए हैं. बजट 16 लाख से 48 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

बात गुडगवर्नेंस की है

पीएम ने आगे कहा कि कैपेक्स जिसे रिसोर्स इन्वेस्टमेंट कहा जाता है यूपीए सरकार के पहले बजट में कैपेक्स के लिए 90 हजार करोड़ था, इस साल सरकार चलाने के बाद 2014 में यह बजट 2 लाख करोड़ रुपये था. आज कैपेक्स 11 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. हमारी सरकार में कैपेक्स 5 गुना की रफ्तार से बढ़ा है. बात सिर्फ बजट बढ़ाने की नहीं है बात गुड गवर्नेंस की है. पहले बजट की घोषणाएं भी जमीन पर नहीं उतार पाते थे. ये घोषणा करके हेडलाइन लेते थे पर काम नहीं होता था. योजनाओं को तय समय पर पूरा करने पर भी पहले की सरकारों का कोई जोर नहीं था. हमने दस वर्षों में इस स्थिति को बदला है.

विदेशी मुद्रा भंडार में हुई है अच्छी खासी वृद्धि

पीएम मोदी ने आगे सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसी अनिश्चितता के समय में भी विदेशी मुद्रा भंडार में अच्छी खासी वृद्धि हुई है. हाई ग्रोथ लो इन्फ्लेशन वाला इकलौता देश है. इतनी बड़ी महामारी के बावजूद भारत का फिस्कल प्रूडेंस पूरी दुनिया के रोल मॉडल है. ग्लोबल ग्रोथ में भारत की भागीदारी 16% हो गई है. ऐसा अनेकों के संकट के बाद हुआ है. पैंडेमिक, युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद ऐसा हुआ है. हमने हर संकट का मुकाबला किया है. हर चुनौती का समाधान किया है. अगर ये संकट नहीं आते तो भारत आज जहां पहुंचा है उससे भी ऊंचाई पर होता.

हमने रोजगार पर दिया है ध्यान

पीएम ने आगे कहा कि आज देश विकसित भारत के संकल्प को लेकर चल रहा है. बीते दस वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. हम देश के नागरिकों की क्वालिटी ऑफ लाइफ पर ध्यान दे रहे हैं. हमने कौशल विकास और रोजगार पर ध्यान केंद्रित किया है. इसमें मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया युवाओं की मदद कर रही है. मुद्रा योजना की मदद से आठ करोड़ से ज्यादा साथियों ने पहली बार कोई बिजनेस शुरू किया है. स्टार्टअप्स शुरू हुए हैं, लोगों युवाओं को इनमें काम मिला है. बजट में हुई पीएम पैकेज की घोषणा से चार करोड़ युवाओं को लाभ मिलेगा.

भारत दुनिया का है रोल मॉडल

हमारी सरकार जिस तेज और स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रही है, आप सब उसके गवाह हैं. यह अभूतपूर्व है. आज हम जिस दुनिया में रह रहे हैं, वह बहुत अनिश्चितताओं से भरी हुई है. ऐसी स्थिति में भारत जैसी विकास दर होना अलग बात है. ऐसी स्थिति में भारत के मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी होना भी बेहद अहम बात है. भारत इस स्थिति में भी बढ़ी विकास दर और कम महंगाई वाला देश है. इतनी बड़ी महामारी के बावजूद भारत का फिस्कल प्रूडेंस पूरी दुनिया के लिए रोल मॉडल है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital