प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख बने रहने के रिकॉर्ड पर जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि आज पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है. हम इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों की सूची में मील का पत्थर कहेंगे.
उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य को ‘जीवंत गुजरात’ में बदल दिया. 2014 में देश के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद से अब तक उन्होंने लगभग साढ़े ग्यारह वर्षों का एक असाधारण कार्यकाल पूरा किया है. उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया. पीएम मोदी ने सामान्य व्यक्ति से शिखर तक पहुंचने का सफर तय किया है.
बता दें कि पीएम मोदी के इस कार्तिमान पर देशभर के नेता उनको बधाई दे रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनको बधाई दी. सीएम योगी ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण को समर्पित यह ऐतिहासिक कीर्तिमान प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अटूट जनविश्वास का सशक्त प्रतीक है.
इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पोस्ट किया कि आज भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ते हुए भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बना लिया है.
पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ बनाया रिकॉर्ड
बता दें कि भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ते हुए भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बना लिया है.
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यकाल को मिलाकर 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं. यह एक दुर्लभ और उल्लेखनीय उपलब्धि है, जो दशकों की निरंतर सार्वजनिक सेवा और नेतृत्व को दर्शाती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


