Bharat Express DD Free Dish

देश को मिलेगा नया ‘पावर सेंटर’; पीएम मोदी करेंगे ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवनों’ का उद्घाटन

PM Modi Seva Tirth Inauguration: पीएम मोदी 13 फरवरी को ‘सेवा तीर्थ’ (नया PMO) और कर्तव्य भवनों का उद्घाटन करेंगे. शाम 6 बजे जनसभा होगा. जानिए इन हाई-टेक इमारतों की खासियत.

PM Modi to Inaugurate Seva Tirth

PM Modi Seva Tirth Inauguration: भारत की प्रशासनिक व्यवस्था के इतिहास में आज का दिन (13 फरवरी 2026) सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है. पीएम मोदी आज देश की शासन संरचना को एक नया और आधुनिक स्वरूप देने जा रहे हैं. पीएम मोदी आज दोपहर लगभग 1:30 बजे ‘सेवा तीर्थ’ (Seva Tirth) और ‘कर्तव्य भवन-1 व 2’ (Kartavya Bhawan) का उद्घाटन करेंगे. यह केवल इमारतों का उद्घाटन नहीं, बल्कि भारत की प्रशासनिक कार्यशैली में एक क्रांतिकारी बदलाव का प्रतीक है.

सरकार का नया ‘नर्व सेंटर’

प्रधानमंत्री दोपहर 1:30 बजे सबसे पहले भवन परिसर के नए नाम ‘सेवा तीर्थ’ का अनावरण करेंगे. ‘सेवा तीर्थ’ देश का सबसे शक्तिशाली भवन होगा. यहां प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय स्थित होंगे. अब तक ये कार्यालय अलग-अलग जगहों पर थे, लेकिन अब एक साथ आने से निर्णय लेने की प्रक्रिया और तेज होगी.

मंत्रालयों का नया ठिकाना

पीएम मोदी इसके साथ ही कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 का भी औपचारिक उद्घाटन करेंगे. इन भवनों में वित्त, रक्षा, विदेश, गृह, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और जनजातीय कार्य जैसे देश के सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालय शिफ्ट होंगे. ये भवन डिजिटल रूप से एकीकृत (Digitally Integrated) हैं. यहां स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल, सेंट्रलाइज्ड रिसेप्शन और सर्विलांस का हाई-टेक नेटवर्क है.

ये भी पढ़ें: ‘साथ मिलकर काम करेंगे’; बांग्लादेश में जीत के बाद पीएम मोदी ने दी तारिक रहमान को बधाई

4-स्टार रेटिंग वाली इमारतें

ये परिसर सिर्फ कंक्रीट के ढांचे नहीं हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की मिसाल हैं. इन्हें 4-स्टार जीआरआईएचए मानकों पर डिजाइन किया गया है. नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy), जल संरक्षण और जीरो वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम से लैस ये इमारतें पर्यावरण पर कम असर डालेंगी. उद्घाटन के बाद शाम करीब 6 बजे पीएम मोदी ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में ही एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे ‘न्यू इंडिया’ के इस विजन को देश के सामने रखेंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read