Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पीएम मोदी से मिलकर भावुक हुए राम मोहन नायडू, कहा- यह परिवार के लिए भावुक और यादगार पल

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने आज (शनिवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को अपने और अपने परिवार के लिए बेहद भावुक और यादगार पल बताया है.

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से सांसद किंजरापु राममोहन नायडू ने आज (शनिवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात को अपने जीवन का बेहद खास और भावुक अनुभव बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात को साझा करते हुए लिखा कि यह सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए गर्व और सम्मान का पल था.

राम मोहन नायडू ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि जब वे प्रधानमंत्री मोदी से मिले, तो उस समय का माहौल काफी आत्मीय और गर्मजोशी से भरा हुआ था. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली है कि वह उनके परिवार की तीन पीढ़ियों पर एक साथ गहरी छाप छोड़ गया. उनके मुताबिक, यही वजह है कि प्रधानमंत्री आज देशभर में लोगों के बीच इतने लोकप्रिय और भरोसेमंद नेता माने जाते हैं.

मां के तोहफे ने छू लिया दिल

इस मुलाकात का सबसे खास पल तब आया जब राम मोहन नायडू की मां ने प्रधानमंत्री को एक पौधा भेंट किया. यह पौधा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित था, जिसे लेकर परिवार में खास उत्साह था. इस भावुक क्षण को राम मोहन नायडू ने बेहद यादगार बताया और कहा कि यह सिर्फ एक उपहार नहीं था, बल्कि एक भावनात्मक संदेश था जो पर्यावरण और मातृत्व दोनों से जुड़ा हुआ है.

उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस आत्मीयता से यह पल स्वीकार किया, वह पूरे परिवार के लिए बहुत बड़ी बात है. परिवार ने प्रधानमंत्री के समय, आशीर्वाद और स्नेह के लिए दिल से आभार जताया.

उज्जैन सांसद से भी हुई मुलाकात

इसी दौरान राम मोहन नायडू ने एक और पोस्ट में जानकारी दी कि उनकी मुलाकात उज्जैन से सांसद अनिल फिरोजिया से भी हुई. उन्होंने बस इतना ही लिखा कि यह मुलाकात भी सौहार्दपूर्ण रही और विचारों का आदान-प्रदान हुआ.

राम मोहन नायडू तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं. वे लगातार तीन लोकसभाओं के सदस्य रह चुके हैं और संगठन में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. जून 2024 में उन्हें केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया था.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में बकरीद की सरकारी छुट्टी में बदलाव, अब दो की जगह सिर्फ एक दिन का अवकाश

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital