Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM मोदी ने ‘मन की बात’ में किया सोनिया विहार योग कार्यक्रम का जिक्र, मनोज तिवारी बोले- गर्व का क्षण

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में सोनिया विहार योग कार्यक्रम की सराहना की. मनोज तिवारी ने बूथ संख्या 245 पर कार्यकर्ताओं संग कार्यक्रम को सुना और इसे गर्व का क्षण बताया.

mann ki baat- manoj tiwari
Edited by Akansha

Mann Ki Baat: रविवार (29 जून) को प्रसारित हुए ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के सोनिया विहार यमुना तट पर हुए योग कार्यक्रम का जिक्र किया. इस खास पल को भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी अभिनेता-गायक मनोज तिवारी ने गर्व का क्षण बताया.

PM मोदी ने सोनिया विहार में यमुना तट पर हुए योग का किया उल्लेख

मनोज तिवारी ने ट्विटर पर लिखा, “आज मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी ने हमारी लोकसभा के सोनिया विहार में यमुना तट पर हुए योग का उल्लेख किया, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है.”

‘मन की बात’ सुनने पहुंचे मनोज तिवारी

मनाज तिवारी ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सोनिया विहार के यमुना तट पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी नेता कपिल मिश्रा भी शामिल हुए थे.

मनोज तिवारी ने रविवार को बूथ संख्या 245, जगतपुर में बूथवासियों के साथ मिलकर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना. इस दौरान दिल्ली बीजेपी के जिलाध्यक्ष डॉ. आर. यू. चौधरी का सम्मान भी किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई.


ये भी पढ़ें- Gopal Khemka Murder: बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, 2 घंटे बाद पहुंची पुलिस, घर के पास ही घात लगाए बैठे थे अपराधी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital