प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार (16 अक्टूबर) को श्रीशैलम स्थित पवित्र पर्वतीय मंदिर श्री भ्रमरम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने पंचामृत से रुद्राभिषेक सहित विशेष अनुष्ठान किए और देवी ब्रह्मरम्भा की खड्गमाला और कुमकुमारचना में भाग लिया.
पीएम मोदी के आगमन पर मंदिर के पुजारियों और वैदिक विद्वानों ने पूर्ण कुंभम के साथ पारंपरिक स्वागत किया और पवित्र स्तोत्रों का पाठ किया जो आशीर्वाद और गहरी श्रद्धा का प्रतीक हैं. मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र भी जाएंगे.
बता दें कि श्री भ्रामरम्बा मल्लिकार्जुन मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों और 52 शक्तिपीठों में से एक है. यह मंदिर अद्वितीय है क्योंकि इसमें एक ही परिसर में एक ज्योतिर्लिंग और एक शक्तिपीठ दोनों स्थित हैं, जो देश के मंदिरों में एक दुर्लभ विशिष्टता है.
శ్రీశైలం నుంచి మరి కొన్ని దృశ్యాలు. pic.twitter.com/jGkUIGpgki
— Narendra Modi (@narendramodi) October 16, 2025
राज्यपाल, सीएम और डिप्टी सीएम ने किया स्वागत
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) कुरनूल के ओर्वाकल एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां आंध्र प्रदेश के राज्यपाल जस्टिस अब्दुल नज़ीर, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, मंत्री नारा लोकेश और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से सुन्नीपेंत गए और फिर सड़क मार्ग से श्रीशैलम मंदिर गए. इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से नन्नूर जाएंगे और रागमायुरी ग्रीन हिल्स में ‘सुपर जीएसटी…सुपर बचत’ जनसभा में भाग लेंगे.
श्रीशैलम की अपनी यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी लगभग 13,430 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित और आधारशिला रखने के लिए कुरनूल जाएंगे. इस अवसर पर उनके एक जनसभा को संबोधित करने की भी उम्मीद है. ये परियोजनाएं उद्योग, बिजली ट्रांसमिशन, सड़क, रेलवे, रक्षा विनिर्माण और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सहित कई क्षेत्रों से जुड़ी है.
ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव में PM मोदी की रणनीति पर CM मोहन यादव का फोकस, जनसभाओं से भरेंगे जोश
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


