Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी ने अपने आवास पर लगाया कदम्ब का पौधा, ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स ने भेजा था यह तोहफा

PM Modi Kadamba Tree Plantation: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर कदम्ब का एक पौधा लगाया. यह पौधा यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स तृतीय की ओर से पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक तोहफे के तौर पर भेजा गया था.

PM Modi Kadamba Tree Plantation

PM Modi Kadamba Tree Plantation: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर कदम्ब का एक पौधा लगाया. यह पौधा यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स तृतीय की ओर से पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक तोहफे के तौर पर भेजा गया था. जिसे भारत और ब्रिटेन की मित्रता और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर बुधवार को ब्रिटिश हाई कमीशन ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी. जिसमें बताया गया था कि यह उपहार पीएम मोदी की पर्यावरण को लेकर पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ से प्रेरित है.

ब्रिटिश हाई कमीशन के द्वारा यह भी बताया गया कि इस पहल का मकसद लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने और प्रकृति से जुड़ने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है.

भारतीय संस्कृति में है विशेष महत्व

कदंब के पेड़ का भारतीय संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं में विशेष महत्व है. इसे शांति और हरियाली का प्रतीक माना जाता है.

ये भी पढ़ें- नेपाल के इतिहास का सबसे बड़ा बीमा क्लेम, जेन-जी आंदोलन से इतना हुआ नुकसान कि जानकर चौंक जाएंगे आप

पीएम मोदी के द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने लोगों में पेड़ों और प्रकृति के प्रति नई सोच को जन्म दिया है. लोग अपने किसी शुभ काम को करने या जन्मदिन के मौके पर अक्सर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाते दिख जाते हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read