Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

पीएम मोदी ने अपनी छोटी-छोटी गायों को यूं खिलाया चारा, सामने आईं मनमोहक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

PM Modi Latest Pictures: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर गायों को चारा खिलाया. पीएम मोदी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को मकर संक्रांति के अवसर पर जरूर देखिए —

PM Modi Cow

मकर संक्रांति पर पीएम मोदी ने गायों को चारा खिलाया

PM Modi Cows: आज सनातन धर्म के अनुयायी मकर संक्रांति का पर्व मना रहे हैं. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर गायों को चारा खिलाया. उन्होंने गायों को खूब दुलारा और पुचकारा. उनकी कुछ तस्वीरें अभी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं.

PM Modi Cow

  • इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर कई प्रजातियों की गायें नजर आ रही हैं.

  • काली, सफेद और मखमली रंग वाली गायें देखने में बड़ी सुंदर लग रही हैं. इनमें से कई गायों का आकार सामान्य गायों की तुलना में छोटा है.

  • इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया में लोगों की तमाम तरह की प्रतिक्रिया आ रही हैं.

PM Modi Cow

  • गायों के बीच घास खिलाते हुए पीएम मोदी की कई तस्वीरें अब ट्विटर—फेसबुक पर वायरल हो रही हैं.

  • यह पहला मौका नहीं कि जब पीएम मोदी का गौ-प्रेम सबके सामने आया हो. इससे पहले 2023 में वारंगल शहर के भद्रकाली मंदिर में भी पीएम मोदी को गौ-सेवा करते हुए देखा गया था.

PM Modi Cow

यह भी पढ़िए: इस साल देश को हासिल हुईं बड़ी उपलब्धियां, देखिए 23 एक्सक्लूसिव तस्वीरें, दुनियाभर में छाए PM मोदी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism