पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने जनता को केंद्र की लाभकारी योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने की मंजूरी दे दी है. नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा योजना का लाभ मिलेगा. इसके अलावा जनता के हित में कई अन्य फैसले भी लिए गए हैं. सुवेंदु अधिकारी द्वारा किए गए इन ऐलानों पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बंगाल के लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा.
PM Modi की सुवेंदु के पोस्ट पर प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री मोदी ने सुवेंदु अधिकारी के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “पश्चिम बंगाल के मेरे भाई-बहनों का कल्याण ही सर्वोपरि है. मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि राज्य के लोगों को ‘आयुष्मान भारत’ का लाभ मिलेगा. यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजनाओं में से एक है, जो बेहतरीन गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करती है. इसके साथ ही, ‘डबल इंजन’ सरकार केंद्र की प्रमुख योजनाओं के बिना किसी रुकावट क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगी.”
The welfare of my sisters and brothers of West Bengal is supreme!
I’m very happy that the people of the state will have access to Ayushman Bharat, the world’s largest healthcare scheme that ensures top-quality and affordable healthcare. At the same time, the double-engine… https://t.co/TS70LvkjoM
— Narendra Modi (@narendramodi) May 12, 2026
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का पोस्ट
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उन्होंने पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की और राज्य की खोई हुई शान वापस लाने के लिए छह अहम फैसले लिए. आयुष्मान भारत योजना के तहत अब पश्चिम बंगाल के लोगों को प्रधानमंत्री की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा योजना का लाभ मिलेगा. सीमा पर बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को तुरंत जमीन सौंपने की व्यवस्था की गई है, जिसे 45 दिनों के भीतर पूरा किया जाना है. घोषणापत्र में किए गए वादे के मुताबिक, राज्य सरकार की नौकरियों के लिए आवेदन करने वालों की उम्र सीमा पांच साल बढ़ा दी गई है, ताकि उन लोगों को राहत मिल सके जिन्होंने पिछली सरकार के दौरान अपना कीमती समय गंवा दिया.
ये भी पढ़ें- PM मोदी ने साझा किया सफलता का मंत्र: ‘सुभाषित’ के जरिए बताया- मेहनत और गुरु की सेवा से कैसे पाएं सच्चा ज्ञान
अब हर घर पहुँचेगा केंद्र की योजनाओं का लाभ
सुवेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) को आधिकारिक तौर पर लागू करने और सही प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए जनगणना को मंजूरी दी गई है. साथ ही, उन 321 परिवारों के कल्याण के लिए कदम उठाए गए हैं, जिन्होंने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की रक्षा करते हुए अपने प्रियजनों को खो दिया.
उन्होंने यह भी कहा कि पीएम विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पीएम उज्ज्वला जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं को सुचारु रूप से लागू करने का रास्ता साफ कर दिया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



