देश

PM Modi Road Show: इंदौर में PM मोदी के लिए उमड़ा जनसैलाब, किया वादा- 3 दिसंबर को फिर मनाएंगे दिवाली

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे दमखम से जुटे हैं. आज प्रधानमंत्री मोदी ने राज्‍य में तीन रैलियां की. साथ ही उन्‍होंने देश के सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर में भव्‍य रोड शो किया. उनके रोड शो की तस्‍वीरें सामने आई हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के इस रोड शो के दौरान इंदौरवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा. हजारों लोग सड़क-चौराहों और घर-मकानों की छत से प्रधानमंत्री को देखने के लिए जुटे. तस्‍वीरों में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोड शो के दौरान महिलाएं और बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि छोटे-छोटे बच्‍चों का उत्‍साह भी चरम पर था.

आमजन के बीच से गुजरते हुए प्रधानमंत्री मोदी भाव-विभोर हो गए. छोटे-छोटे बच्‍चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सबके चेहरे खुशी से खिल रहे थे. मोदी-मोदी के नारों की गूंज के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके आशीर्वाद से हम 3 दिसंबर को एक बार फिर दिवाली मनाएंगे.

 

MP में PM का आखिरी कार्यक्रम, दिखा जबरदस्त उत्‍साह

भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने बताया कि पीएम मोदी का आज राज्य में आखिरी कार्यक्रम था. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कुल 230 सीटों पर 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसलिए, यहां बुधवार (15 नवंबर) को चुनावी प्रचार थम जाएगा. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी भाजपा नेता पूरे दमखम से जुटे हैं.

 

इंदौर में रोड शो करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बैतूल, शाजापुर और झाबुआ में रैलियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. मोदी ने बैतूल में कहा कि कांग्रेस ने पहले ही हार स्वीकार कर ली है और अब चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में अपनी किस्मत जगाने के लिए संतों की ओर रुख कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- ”कांग्रेस जानती है कि उनके झूठे वादे मोदी की गारंटी के आगे टिकेंगे नहीं.” मोदी ने झाबुआ में कहा कि जब तक कांग्रेस सत्ता में थी, तब तक आदिवासी क्षेत्रों से, पिछड़े क्षेत्रों से केवल भुखमरी की खबरें आती थीं, कुपोषित बच्चों की तस्वीरें आती थीं.

प्रधानमंत्री मोदी बोले- ”कांग्रेस के नेता गरीबों की झोपड़ी में जाकर फोटो खिचवाते थे, उनकी गरीबी व बेहाली दिखाते थे और एक बार उनकी तस्वीर चमक गई तो गरीबों को भूल जाते थे. ये ड्रामा नाना ने भी किया, दादी ने भी किया और पिता ने भी किया.”

यह भी पढ़िए: ‘मूर्खों के सरदार किस दुनिया में रहते हो…’ राहुल गांधी के Made In China के दावे पर PM मोदी का करारा हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी के लोगों की जेब में मोबाइल फोन मेड इन चाइना वाले बयान पर तंज कसा. मोदी ने राहुल का बिना नाम लिए कहा, ‘कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास Made in China मोबाइल फोन होता है. अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो! कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है. जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है.’

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राज्यसभा उपचुनाव: बीजेपी ने हरदीप सिंह पुरी पर लगाया दांव, मध्य प्रदेश से बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने मध्य प्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी…

23 minutes ago

10 अरब डॉलर की ऑरेंज इकोनॉमी! Gen-Z के कंटेंट क्रिएटर्स कैसे बदल रहे हैं भारत की तस्वीर?

Orange Economy: ऑरेंज इकोनॉमी क्या है और Gen-Z कंटेंट क्रिएटर्स इससे कैसे कमाई कर रहे…

27 minutes ago

अब पूरी दुनिया अपनाएगी भारत का डिजिटल फॉर्मूला! UPI की सफलता देख हैरान हुए ग्लोबल साउथ के देश, जानिए कैसे बदल रही तस्वीर

UPI Digital Payments: भारत के UPI-led डिजिटल पेमेंट मॉडल और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने किस…

29 minutes ago

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब इजरायल चुनाव, डोनाल्ड ट्रंप को लगी है ‘क्रेडिट’ लेने की बीमारी?

Donald Trump Israel Election: इजरायल संसदीय चुनाव (Knesset Election) के शुरुआती रुझानों में बेंजामिन नेतन्याहू…

33 minutes ago

जीरो-वेस्ट स्मार्ट डस्टबिन: स्कूली छात्रों का अनोखा आविष्कार

पूर्वी यूपी के स्कूलों में नन्हे कोडर्स ने सेंसर और कोडिंग की मदद से 'जीरो-वेस्ट…

35 minutes ago