Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar Election 2025: पीएम मोदी ने कहा- ‘राजद-कांग्रेस की पहचान कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन’

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में रैली को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस वालों की पहचान 5 चीजों से है, जो कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन हैं.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में रैली को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस वालों की पहचान 5 चीजों से है, जो कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन हैं.

बिहार का विकास सबसे बड़ी प्राथमिकता

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “बिहार का गौरव बढ़ाना, यहां की मीठी बोली, बिहार की संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने में ले जाना, बिहार का विकास करना एनडीए-भाजपा की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. जब भारत समृद्ध था, तब उसमें बिहार की बहुत बड़ी भूमिका थी. आज विकसित भारत बनाने के लिए भी बिहार का विकसित होना बहुत जरूरी है.”

विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “राजद-कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकते हैं. इन पार्टियों ने बरसों तक बिहार पर एकछत्र राज किया, लेकिन आपको सिर्फ विश्वासघात दिया. 5 शब्दों में राजद-कांग्रेस के कारनामों की कथा कहना चाहता हूं. ये पांच शब्द हैं, ‘कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन’. यह जंगलराज की पहचान है. यह राजद और उनके साथियों की पहचान बन चुकी है.”

कुछ परिवार ही फलते-फूलते

उन्होंने आगे कहा की जहां कट्टा और क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ता है. जहां कटुता बढ़ाने वाली राजद-कांग्रेस हो, वहां समाज में सद्भाव मुश्किल होता है. जहां राजद-कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामोनिशान नहीं होता है. जहां करप्शन होता है, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता है. सिर्फ कुछ परिवार ही फलते-फूलते हैं.

राजद-कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते हैं.”

विपक्षी पार्टियों पर छठ मईया के अपमान का आरोप

उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर छठ मईया के अपमान का भी आरोप लगाया. पीएम मोदी ने कहा, “ये कांग्रेस और राजद के लोग छठी मईया का अपमान कर रहे हैं. जो महिलाएं निर्जला इतना लंबा व्रत रखती हैं, जो गंगा जी में खड़ी होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं. वो राजद-कांग्रेस की नजर में ड्रामा करती हैं.”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “क्या बिहार की माताएं-बहनें छठी मईया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी? मैं जानता हूं कि छठी मईया के इस अपमान को बिहार का कोई भी व्यक्ति भूल नहीं सकता.”

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार स्वाभिमान की धरती है. जिन लोगों ने छठ पूजा को अपमानित करने का काम किया है, बिहार ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगा.

ये भी पढ़ें: “विपक्ष ने वोट के लिए छठ महापर्व का अपमान…” महागठबंधन पर जमकर बरसे पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस

(सभार आईएनएस न्यूज जेंसी)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital