Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘नारी ही तीनों लोकों का आधार…’ पीएम मोदी ने बताया कैसे बीते 12 साल में आत्मनिर्भर बनीं भारत की बेटियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के सम्मान में एक पोस्ट शेयर करते हुए #12YearsOfNariShakti का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि उज्ज्वला, लखपति दीदी, जन धन और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी योजनाओं के दम पर आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं.

PM Narendra Modi Shares Sanskrit Shloka On Nari Shakti

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूरे होने के सिलसिले में जहां देश भर में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा हो रही है, वहीं आज (12 जून) पीएम मोदी ने देश की ‘नारी शक्ति’ को लेकर एक बेहद खास पोस्ट साझा किया है. प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत की माताओं, बहनों और बेटियों की तारीफ करते हुए कहा कि वे हर क्षेत्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा, कौशल और समर्पण से मां भारती का गौरव बढ़ा रही हैं.

तीनों लोकों को जन्म देती है नारी

पीएम मोदी ने इस मौके पर महिलाओं की महिमा और उनके सम्मान को दर्शाता हुआ एक बेहद सुंदर संस्कृत श्लोक भी देशवासियों के साथ साझा किया:

नारी त्रैलोक्यजननी नारी त्रैलोक्यरूपिणी ।
नारी त्रिभुवनाधारा नारी शक्तिस्वरूपिणी ।।

इस श्लोक का सीधा और सरल मतलब ये है कि नारी ही तीनों लोकों को जन्म देने वाली है, वही तीनों लोकों का रूप है, वही तीनों भुवनों का आधार है और साक्षात शक्ति का स्वरूप भी नारी ही है.

जमीन पर दिख रहा है बदलाव

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में #12YearsOfNariShakti का जिक्र किया, जो पिछले 12 वर्षों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई सरकारी नीतियों की कामयाबी को दिखाता है. आज देश में महिलाओं की स्थिति केवल चूल्हे-चौके तक सीमित नहीं है. उज्ज्वला गैस कनेक्शन से मिली धुएं से आजादी, जन धन खातों से मिला वित्तीय अधिकार, मुद्रा लोन, लखपति दीदी कार्यक्रम और स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की मदद से आज गांवों की महिलाएं भी आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं.

यही नहीं, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य से लेकर सेना (रक्षा) और राजनीति के मैदान में भी आज बेटियां देश का नेतृत्व कर रही हैं.

नारी शक्ति के बिना ‘विकसित भारत’ अधूरा

देश साल 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने के बड़े संकल्प की ओर बढ़ रहा है, तो नारी शक्ति को केंद्र में रखे बिना हम अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं कर सकते. महिलाओं का सशक्तिकरण सिर्फ सामाजिक न्याय की बात नहीं है, बल्कि ये हमारे राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा मूल मंत्र है. ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के जरिए महिलाओं को राजनीति में बराबर का हक देने और उनकी सामाजिक बाधाओं को दूर करने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है.

ये भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, गृह मंत्री अमित शाह ने दिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के सख्त निर्देश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital