Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, नमो भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार (6 मार्च) को दुहाई से मोदीनगर उत्तर तक दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे के 17 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त खंड का उद्घाटन करेंगे.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार (6 मार्च) को दुहाई से मोदीनगर उत्तर तक दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे के 17 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त खंड का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कोलकाता से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुरादनगर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) स्टेशन से नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहेंगे.

34 किलोमीटर का होगा पूरा कॉरिडोर

एनसीआरटीसी ने बताया कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर दुहाई से मोदीनगर उत्तर तक अतिरिक्त 17 किलोमीटर का रास्ता परिचालन प्राथमिकता खंड से आगे बढ़कर परिचालन के लिए तैयार हो जाएगा. इस ट्रेन के विस्तार में तीन स्टेशन होंने. इनमें मुरादनगर, मोदी नगर दक्षिण और मोदी नगर उत्तर शामिल हैं.

एनसीआरटीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘इस अतिरिक्त 17 किलोमीटर के खंड के उद्घाटन के साथ ही दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 34 किलोमीटर के मार्ग पर नमो भारत सेवा निर्बाध रूप से उपलब्ध हो जाएगी. साहिबाबाद से मोदीनगर उत्तर तक इसमें आठ स्टेशन शामिल हो जाएंगे.’’

पीएम मोदी ने रखी थी आधारशिला

दिल्ली को मेरठ से जोड़ने वाले भारत के पहले आरआरटीएस कॉरिडोर की आधारशिला प्रधानमंत्री ने मार्च 2019 में रखी थी. इसे अक्टूबर 2023 में यात्री संचालन के लिए शुरू किया गया था. एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘नमो भारत ट्रेन सेवा के नए जोड़े गए 17 किलोमीटर के खंड को दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के कवरेज को इसकी प्रारंभिक परिचालन प्राथमिकता खंड से परे बढ़ाया गया है. यह विस्तार क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देने के लिए तैयार है, जिससे क्षेत्र के भीतर आवागमन अधिक सुविधाजनक और निर्बाध हो जाएगा.’’

यह भी पढ़ें- West Bengal: बंगाल पुलिस ने शाहजहां शेख की कस्टडी CBI को सौंपने से किया इनकार, खाली हाथ लौटी टीम

160 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी ट्रेन

आरआरटीएस की डिजाइन गति 180 किमी प्रति घंटे और संचालन गति 160 किमी प्रति घंटे है. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर 82 किलोमीटर से अधिक लंबा है, जिससे दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा का समय एक घंटे से भी कम होने की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital