Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM मोदी करेंगे आज तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन, भवन की कलाकृतियों में दिखेगी देश की विरासत

पीएम मोदी आज तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. वहीं पीएम मोदी तिरुचिरापल्ली को करीब 19 हजार करोड़ रुपये की सौगात देने वाले हैं.

तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट का नए टर्मिनल

पीएम मोदी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पहुंच चुके हैं, जहां तमिलनाडु के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया. वहीं कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी वहां पर मौजूद थे. पीएम मोदी आज तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. 1100 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित, दो-स्तरीय नया अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल भवन सालाना 44 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा देने की क्षमता रखता है.

तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल के दौरे पर पीएम

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 जनवरी से दो दिनों के लिए तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल के दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

तिरुचिरापल्ली को करीब 19 हजार करोड़ रुपये की सौगात

वहीं आज पहले दिन पीएम मोदी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पहुंचेंगे. जहां वह भारतीदासन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद पीएम मोदी तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन भी करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी तिरुचिरापल्ली को करीब 19 हजार करोड़ रुपये की सौगात देने वाले हैं.

नए टर्मिनल पर त्रिचरापल्ली की सांस्कृतिक विरासत

नए टर्मिनल पर त्रिचरापल्ली की सांस्कृतिक विरासत देखने को मिलेगी. तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंदिर का डिजाइन भी बनाया गया है. वहीं एयरपोर्ट की दीवारों पर कलाकृतियां भी बनाई गई हैं. इन कालाकृतियों में राज्य की विरासत देखने को मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: मारा गया आतंकी मसूद अज़हर! सोशल मीडिया पर ब्लास्ट का वीडियो वायरल, नेटिजन्स दे रहे गजब प्रतिक्रिया

यात्रा से पहले पीएम मोदी ने किया था ट्वीट

वहीं पीएम मोदी ने अपनी इस यात्रा से पहले X (Twitter) पर लिखा, ‘अगले दो दिनों में, मैं तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा. मैं लक्षद्वीप के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं. करोड़ रूपये के विकास कार्य 1150 करोड़ की परियोजनाओं का या तो उद्घाटन किया जाएगा या फिर उनका शिलान्यास किया जाएगा. इन कार्यों में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना, सौर ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और बहुत कुछ से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं.’ बता दें कि पीएम मोदी लक्षद्वीप की अपनी यात्रा के दौरान 1,150 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital