Bharat Express DD Free Dish

‘तरक्की के लिए उनका काम काबिले तारीफ…’, सीएम योगी के 54वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दिल खोल कह दी ये बड़ी बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व और विकास कार्यों की सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और राज्य की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं…

CM Yogi Birthday: उत्तर प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास और ऐतिहासिक मौके पर सुबह से ही देश-दुनिया से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. लेकिन इस बीच सबसे बड़ा और खास बधाई संदेश देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से आया है.

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) पर एक बेहद आत्मीय और कड़क पोस्ट साझा करते हुए सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी का यह संदेश सिर्फ एक औपचारिक बधाई नहीं है, बल्कि यह यूपी में योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर देश के प्रधानमंत्रित्व की एक बहुत बड़ी मुहर है.

 

योगी के काम की सराहना करते हुए क्या बोले?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और उनकी प्रशासनिक क्षमता की जमकर तारीफ की. पीएम मोदी ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. राज्य की तरक्की के लिए उनका काम वाकई काबिले तारीफ है.

यह भी बताते चलें मोदी के इस बयान के राजनीतिक गलियारों में कई गहरे मायने निकाले जा रहे हैं, जो साफ दर्शाते हैं कि केंद्र सरकार यूपी में लॉ एंड ऑर्डर से लेकर एक्सप्रेसवे और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हो रहे बदलावों से बेहद संतुष्ट है.

लोगों की जिंदगी की क्वालिटी बदलने

पीएम मोदी ने आगे सीएम योगी की जनहितैषी नीतियों का जिक्र करते हुए लिखा कि उन्होंने हमेशा उत्तर प्रदेश के आम लोगों की ‘ज़िंदगी की क्वालिटी’ को बेहतर बनाने (Ease of Living) और हर तरफ से राज्य की तरक्की पक्की करने पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित किया है.

चाहे वो सरकारी योजनाओं का समाज के आखिरी पायदान तक पहुंचना हो या सूबे में उद्योगों को बढ़ावा देना हो, सीएम योगी ने यूपी को ‘बीमारू राज्य’ की श्रेणी से बाहर निकालकर देश का ‘ग्रोथ इंजन’ बना दिया है. अंत में पीएम मोदी ने ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की.

ये भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर ‘कंकाल’ बनी करोड़ों की जगुआर! रफ्तार के बीच अचानक उठी आग की लपटें, कूदकर बची ड्राइवर की जान

‘डबल इंजन’ सरकार की मजबूती का सबसे बड़ा उदाहरण

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पीएम मोदी का यह ट्वीट उन तमाम कयासों और राजनीतिक विरोधियों के नैरेटिव पर एक करारा तमाचा है, जो समय-समय पर यूपी सरकार और केंद्र के बीच मतभेदों की अफवाहें उड़ाते रहते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद कम समय में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ‘डबल इंजन सरकार’ की ताकत को जमीन पर उतारकर दिखाया है. यही वजह है कि आज खुद प्रधानमंत्री ने उनके काम को देश के सामने एक रोल मॉडल के रूप में पेश किया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read