Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मणिपुर में PM मोदी की धमक, बोलें-मैं साथ हूं, सभी संगठन शांति के रास्ते पर आगे बढ़कर सपने पूरे करें

PM Modi In Manipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में शांति और विकास का संदेश देते हुए 7,300 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखी.

PM Modi in Manipur

PM Modi In Manipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के सभी संगठनों से अपील की है कि वे शांति के रास्ते पर आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करें. प्रधानमंत्री मोदी ने इन संगठनों को भरोसा दिया कि वे उनके साथ खड़े हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमें संतोष है कि हाल ही में हिल्स और वैली में अलग-अलग संगठनों के साथ समझौतों के लिए बातचीत हुई है. ये भारत सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें संवाद, सम्मान और आपसी समझ को महत्व देते हुए शांति की स्थापना के लिए काम किया जा रहा है. मैं सभी संगठनों से अपील करूंगा कि शांति के रास्ते पर आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करें. मैं आपके साथ हूं, भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है.’

7,300 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के चूड़ाचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर की ये धरती हौसलों और हिम्मत की धरती है. ये हिल्स प्रकृति का अनमोल उपहार हैं, और साथ ही ये हिल्स आप सभी लोगों की निरंतर मेहनत का भी प्रतीक हैं.

मणिपुर के लोगों के जज्बे को सैल्यूट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आप इतनी भारी बारिश में भी इतनी बड़ी संख्या में यहां आए, मैं इस प्यार के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं.’

मणिपुर के नाम में ही मणि है: PM Modi

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर के नाम में ही मणि है, ये वो मणि है जो आने वाले समय में पूरे नॉर्थ-ईस्ट की चमक को बढ़ाने वाली है. भारत सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि मणिपुर को विकास के रास्ते पर तेजी से आगे ले जाएं. इसी कड़ी में मैं यहां आप सभी के बीच आया हूं.’

उन्होंने कहा, ‘मणिपुर में जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. सरकार मणिपुर को पीस, प्रोस्पेरिटी और प्रोग्रेस का प्रतीक बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं.’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले यहां गांवों में पहुंचना कितना मुश्किल था, आप सभी जानते हैं. अब सैकड़ों गांवों में यहां रोड कनेक्टिविटी पहुंचाई गई है. इसका बहुत अधिक लाभ पहाड़ी लोगों को, ट्राइबल गांवों को हुआ है. भाजपा सरकार के दौरान ही मणिपुर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है. जीरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन बहुत जल्द राजधानी इंफाल को नेशनल रेल नेटवर्क से जोड़ देगी.

ये भी पढ़ें: गुजरात दौरे पर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह, BJP ने तेज की तैयारियां; देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital