लौकी का जूस पीने के ये फायदे और बड़े खतरे जानते हैं आप?
पीएम मोदी और जो बाइडेन (फोटो सोशल मीडिया)
PM Modi Visit USA: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 22 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान उनकी मेजबानी करेंगे. व्हाइट हाउस द्वारा बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन 22 जून को संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करेंगे, इसमें राजकीय रात्रिभोज शामिल होगा. यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेगी.
दोनों नेता भारत और अमेरिका के बीच शैक्षिक आदान-प्रदान और लोगों से लोगों के बीच संबंधों को और विस्तार देने के तरीकों पर चर्चा करेंगे, साथ ही जलवायु परिवर्तन से लेकर कार्यबल विकास और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी आम चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करेंगे.
जीन-पियरे ने पीएम मोदी की यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि “इस यात्रा से एक व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूती मिलेगी. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, “यह यात्रा बढ़ते संबंधों को रेखांकित करेगी. भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी का महत्व है क्योंकि दोनों देश कई क्षेत्रों में सहयोग करते हैं. इस यात्रा के जरिए दोनों नेताओं के पास प्रौद्योगिकी, व्यापार, उद्योग, शिक्षा, अनुसंधान, स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और लोगों में संबंधों को और गहरा करने समेत आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने का अवसर होगा”.
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: विपक्षी दलों का एकजुट मंच बनाने की कोशिश जारी, आज उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिलेंगे नीतीश कुमार
सूत्रों के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी जून में अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा करेंगे. वह 21 जून को ‘विश्व योग दिवस’ के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे. इसके बाद राजकीय यात्रा के लिए वॉशिंगटन डीसी और शिकागों में एक भारतीय डायस्पोरा कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें कि पीएम मोगी ने 2014 के बाद से कई बार अमेरिका की यात्रा कर चुके हैं.
US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…
Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…
US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…
अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…
Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…