Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के लाभार्थियों ने किया पीएम मोदी का शुक्रिया

ओडिशा के संबलपुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और महाराष्ट्र के अमरावती में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों ने योजना से मिली राहत पर खुशी जताई. पहले उन्हें भारी बिजली बिल और चूल्हे पर खाना बनाने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था.

ओडिशा के संबलपुर के ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ और अमरावती के ‘उज्ज्वला योजना’ के लाभार्थियों ने खुशी जाहिर की. ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के लाभार्थियों ने बताया कि पहले उन्हें बिजली का भारी भरकम बिल चुकाना पड़ता था. लेकिन, जब से योजना का लाभ मिलना शुरू हुआ है, तब से बड़ा आर्थिक फायदा मिल रहा है. लाभार्थी शिखा रानी दास ने बताया कि ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से पहले उन्हें 3,500 से लेकर 4,000 रुपए तक बिल देने पड़ते थे. जब उन्होंने इस योजना का लाभ प्राप्त करना शुरू किया, तो बिजली बिल से लगभग मुक्ति मिल गई है. उन्होंने कहा कि इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहेंगे. जिन्होंने हमारे हितों के बारे में सोचा. आज उन्हीं की वजह से हमें बड़ी आर्थिक राहत मिल पा रही है. मैं तो कहूंगी कि सभी को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए, यह काफी अच्छी योजना है.

लाभार्थी हरपन ने भी कहा कि पहले हमें काफी बिजली का बिल देना पड़ता था. लेकिन, अब ऐसा नहीं है. अब हमें आर्थिक मोर्चे पर काफी राहत मिल रही है और यह सबकुछ इस योजना की वजह से संभव हो पा रहा है. इस योजना की वजह से सब्सिडी भी मिल रही है. हम प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहेंगे.

PM के कार्यों पर लाभार्थियों की प्रशंसा

वहीं, महाराष्ट्र के अमरावती जिले की रहने वाली लाभार्थी शेषना स्वामी ने उज्ज्वला योजना को लेकर केंद्र सरकार का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि पहले हमें चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता था, जिससे कई दिक्कतें होती थी. जब से हमें इस योजना का लाभ मिला है, हमें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है. प्रधानमंत्री हमेशा हमारे हितों के बारे में सोचते हैं. हम प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं. उन्होंने बताया कि पहले हमारे घरों में जब कोई मेहमान आ जाता था, तो बहुत दिक्कतें होती थी. जब से हमें सिलेंडर मिला है, तब से कई प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिल रहा है. इसके लिए हम प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं.

उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई भी दी और कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा देश के लोगों के बारे में सोचते हैं. हम उनकी कार्यशैली से खुश हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Election: “सब्जी में नमक हूं”…चिराग पासवान का सीटों पर सियासी तड़का, NDA में खींचतान तेज

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital