Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi Mauritius Visit: “धन्य है, धन्य है देश हमारा हो…”, मॉरीशस में बिहारी परंपरा और लोकगीत से हुआ PM Modi का स्वागत, देखें वीडियो

PM Modi Mauritius Visit: महिलाओं ने खुशी के साथ गाया, “धन्य है, धन्य है देश हमारा हो, मोदी जी पधारे हैं. जय मॉरीशस बोलो जय भारत.”

PM Modi Mauritius Visit

बिहारी परंपरा और लोकगीत से पीएम मोदी का मॉरीशस में स्वागत करती महिलाएं.

PM Modi Mauritius Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपनी दो दिन की यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे, जहां उनका स्वागत बड़े धूमधाम से किया गया. पीएम मोदी का मॉरीशस के सर सीवसागर रामगुलाम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य रूप से स्वागत किया गया. इसके बाद यहां राजधानी पोर्ट लुईस में एक अनूठी सांस्कृतिक परंपरा का उदाहरण देखने को मिला, जब बिहारी परंपरा के तहत महिलाओं के एक दल ने पारंपरिक लोकगीत गाकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया.

महिलाओं ने गाया पारंपरिक गीत

महिलाओं ने खुशी के साथ गाया, “धन्य है, धन्य है देश हमारा हो, मोदी जी पधारे हैं. जय मॉरीशस बोलो जय भारत.” यह गीत भारत के भोजपुरी क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, जो मॉरीशस में बसे भारतीय समुदाय द्वारा यहां लाई गई थी.

मॉरीशस में पारंपरिक भोजपुरी संगीत शैली ‘गीत गवई’ काफी लोकप्रिय है. इसे विशेष मान्यता देते हुए, यूनेस्को ने दिसंबर 2016 में इसे मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया. ‘गीत गवई’ मॉरीशस में भारतीय समुदाय की सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा बन चुकी है.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

इसके बाद पीएम मोदी ने मॉरीशस में अपने स्वागत की जानकारी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर दी. उन्होंने कहा, “मॉरीशस में भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया. भारतीय विरासत, संस्कृति और मूल्यों के लिए उनका मजबूत संबंध वास्तव में प्रेरणादायक है. इतिहास और हृदय का यह बंधन पीढ़ियों में पनपता रहता है.”

यह भी पढ़ें- PM Modi In Mauritius: मॉरीशस पहुंचे PM Modi, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री नवीनचंद्र समेत 200 गणमान्य रहे मौजूद

राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे शामिल

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के निमंत्रण पर 12 मार्च को राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. यह यात्रा भारत-मॉरीशस संबंधों में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि 2015 के बाद से यह प्रधानमंत्री मोदी की मॉरीशस की पहली यात्रा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital