Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar: जहरीली शराब ने फिर मचाया तांडव, आठ लोगों की मौत और 6 की गंभीर हालत, प्रशासन बोला- डायरिया से बीमार पड़े लोग

Motihari: प्रदेश में इन मौतों को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. कुछ लोग जहरीली शराब पीने से इनकी मौत की बात बता रहे हैं, तो प्रशासन की ओर से डायरिया से मौत की संभावना जताई जा रही हैं.

bihar hooch tragedy

मोतिहारी जहरीली शराबकांड

Bihar : बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब का खौफ देखने को मिला है. अब मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की संदिग्ध मौत हो गई. वहीं बताया जा रहा है कि 6 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई. हालांकि अभी तक मौत किस वजह से हुई है जिसकी पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन आशंका जतायी जा रही है कि जहरीली शराब का सेवन करने से ये मौतें हुई हैं.

प्रदेश इन मौतों को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. कुछ लोग जहरीली शराब पीने से इनकी मौत की बात बता रहे हैं, तो प्रशासन की ओर से डायरिया से मौत की संभावना जताई जा रही हैं.

जहरीली शराब और डायरिया किससे हुई मौत ?

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात से यह सिलसिला शुरू हुआ और शुक्रवार तक चलता रहा. शराब पीने से पहली मौत हरसिद्धि थाना क्षेत्र में हुई थी. यहां मठ लोहियार में महज चार घंटे के अंतर में बाप-बेटे की मौत हो गई. पहले पिता नवल दास की मौत हुई और फिर बेटे परमेंद्र दास ने भी मौत हो गई. घटना के बाद मठ लोहियार गांव पहुंची डॉक्टरों की टीम ने मौत का कारण डायरिया बताया और बीमार पड़े लोगों को डायरिया से पीड़ित बताया. वहीं, मृतक नवल दास के पड़ोसी हरीलाल सिंह ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें- नीतीश नहीं मानते खुद को पीएम पद का दावेदार, राहुल से मुलाकात के बाद लौटने पर JDU में PM के नारे से हुआ स्वागत

खबरों के मुताबिक, एक पीड़ित ने अस्पताल में भर्ती होकर इस बात को स्वीकार किया है कि उसने शराब पी थी. जिसके बाद उसे आंखों से कम दिखाई देने लगा और दम भी फूलने लगा. इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि गांव में भी इस बात की चर्चा की है कि इन लोगों ने शराब पी थी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital