देश

रामनवमी पर गुजरात-बंगाल समेत कई राज्यों में हिंसा, पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 74 गिरफ्तार, CCTV की मदद से की जा रही उपद्रवियों की पहचान

Rama Navami Violence: देशभर में बीते दिन रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. कई राज्यों में जुलूस और शोभायात्रा भी निकाली गईं. लेकिन इस दौरान कई राज्यों से हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं. गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में झड़प की कई तस्वीरें देखने को मिली. इसके अलावा दिल्ली और यूपी से भी माहौल खराब करने की कोशिश की कई.

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) से बात करते हुए कहा कि, “वडोदरा में रामनवमी के जुलूस के दौरान फतेहपुरा और कुंभरवाड़ा इलाके में पथराव किया गया. करीब 15-17 लोग पकड़े गए हैं. सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है. अतिरिक्त बल वडोदरा भेजा गया है. पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.”

‘हमला करने के लिए अनधिकृत मार्ग क्यों चुना’ ?

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी जुलूस के दौरान अचानक से हिंसा भड़क गई. उपद्रवियों ने कई वाहनों में आग लगा दी. हिंसा के वीडियो भी सामने आए. जो वाकयी में डराने वाले थी. प्रदेश में हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) से बात करते हुए कहा कि “उन्होंने मार्ग क्यों बदल दिया? विशेष रूप से एक समुदाय को टारगेट करने और हमला करने के लिए अनधिकृत मार्ग क्यों चुना? यदि वे मानते हैं कि वे दूसरों पर हमला करेंगे और कानूनी हस्तक्षेपों के माध्यम से राहत प्राप्त करेंगे, तो उन्हें पता होना चाहिए कि जनता एक दिन उन्हें अस्वीकार कर देगी. जिन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. बीजेपी कार्यकर्ताओं में लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने की हिम्मत कैसे होती है?”

यह भी पढ़ें-  Ram Navami 2023: रामनवमी पर मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान राम की आरती, बोलीं- “धर्म बदलने से न पूर्वज बदल सकते हैं, न ही मातृभूमि”

हिंसा करने वाले उपद्रवियों पर ताबड़तोड़ एक्शन

हावड़ा हिंसा मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभी तक कुल 36 लोगों को गिरफ्तार किया है. सूत्रों ने बताया कि रामनवमी की शोभायात्रा काजीपाड़ा से गुजरी तो हंगामा शुरू हो गया. कई दुकानों में तोड़फोड़ और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. पुलिस हिंसा में शामिल और आरोपियों की भी तलाश कर रही है. वहीं तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने बाहर के लोगों को ले आकर यहां हंगामा किया है. हिंसा की घटना के बाद शुक्रवार को इलाके में पुलिस तैनात की गई है.

वहीं अगर सभी राज्यों में हिंसा की बात की जाए तो कुल 22 लोग इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वहीं पुलिस ने अब तक एक्शन लेते हुए 74 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

12 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

29 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

32 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

44 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

48 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

1 hour ago