देश

Bihar: बेगूसराय में अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस, तस्करों ने लाठी-डंडे से किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

Begusarai: बिहार के बेगूसराय में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद है. बिहार में अवैध शराब की सूचना मिलने पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो शराब माफियाओं ने उन पर हमला बोल दिया. छापेमारी के दौरान उत्पाद पुलिस टीम पर हमला हुआ है. इस हमले में दो पुलिसकर्मियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा हरदिया स्थित गांव की है. बताया जाता है कि उत्पाद पुलिस को रजवाड़ा स्थित हरदिया गांव में गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब निर्माण किया जाता है.

बिहार में बीतों दिनों में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो जाने का मामला सामने आया था. जब पुलिस को अवैध शराब की सूचना मिली तो उत्पाद पुलिस टीम मौके पर घटना स्थल पर पहुंची. तभी शराब माफियाओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया.

पुलिस टीम पर हमले का वीडियो आया सामने

इस घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें पुलिस घटना स्थल पर अवैध शराब को नष्ट करती हुई नजर आ रही है. वहीं कई तस्वीरों में शराब माफिया पुलिस टीम पर हमला करते हुए भी देखे जा रहे हैं. घटना पर उत्पाद थाना अध्यक्ष कुसुम कुमारी ने बताया कि राजौरा स्थित हरदिया गांव में शराब बेचने और बनाने का काम चलता है इसी सूचना के आधार पर जब छापेमारी करने के लिए पहुंचे तो यहां के लोगों ने उत्पाद पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-यूपी में ठंड की मार, नोएडा में बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल, New Year पर कड़ाके की ठंड को लेकर चेतावनी

पुलिस के साथ 1 घंटे तक चलती रही झड़प

वहीं घटना के बाद आस-पास के थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया गया. जिसके बाद पुलिस टीम ने छापमारी करते हुए कई घरों में रखे तारी को नष्ट कर दिया गया. बताया जा रहा है कि करीब 1 घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प होती रही. लेकिन पुलिस ने जहरीली तारी को नष्ट करने के बाद ही छापेमारी अभियान खत्म किया. फिर पुलिस ने उन लोगों का छानबीन शुरू कर दी. जिसने पुलिस टीम पर हमला किया था. वहीं अभी तक इस मामले पर किसी भी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

7 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

24 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

40 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

54 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago