Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Noida News: एक मकान से पुलिस ने बरामद किया दो महिलाओं और 2 पुरुषों का शव, मचा हड़कम्प, पुलिस ने जताया शक

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, थाना ईकोटेक -3 पुलिस को सूचना मिली कि तुस्याना गांव के एक कमरे से बदबू आ रही है. इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला.

Death

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के तुस्याना गांव में शुक्रवार को पुलिस को एक मकान में रहने वाले दो युवकों और दो महिलाओं के शव बरामद हुए. इस खबर के सामने आने के बाद ही पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया है. तो वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान ये संदेह जताया है कि, चारों की मौत दम घुटने से हुई है और चारों का निधन हुए दो दिन हो गए हैं. सम्भवता: दम घुटने से इन लोगों की मौत हुई है. मृतकों में तीन भाई-बहन हैं.

घटना को लेकर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनीति ने मीडिया को जानकारी दी कि शुक्रवार रात को थाना ईकोटेक -3 पुलिस को सूचना मिली कि तुस्याना गांव के एक कमरे से बदबू आ रही है. इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला. दरवाजा तोड़ने के बाद अंदर देखा तो चारो के शव पड़ थे और उसी से बदबू आ रही थी. फिलहाल चारो शवों को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर का फिर से शुरू होगा निर्माण कार्य, जानें कहां बनेगा राजा राम का दरबार

गैस मिली है जली हुई

पुलिस उपायुक्त ने आगे जानकारी दी कि, मृतकों की पहचान चंद्रेश, राजेश , बबली और निशा के रूप में की गई है. चारों हाथरस के सिकंदरा राव के रहने वाले थे. उन्होंने आगे बताया कि, जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि, सभी लोग एक छोटे से कमरे में रहते थे और चंद्रेश पराठे की दुकान लगाता था. पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि घटनास्थल पर आलू उबालने के लिए बड़ा भगोना मिला है और गैस जली हुई मिली है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन सबको देखते हुए प्रथम दृष्ट्या यही साबित होता है कि गैस के जलने से कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई, तथा चारों की दम घुटने से मौत हो गई. डीसीपी ने कहा कि चारो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल मौत का कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital