Bharat Express DD Free Dish

‘प्रणब दा ने दिखाई संवैधानिक मूल्यों की राह…!’ पूर्व राष्ट्रपति की पुण्यतिथि पर अमित शाह ने किया नमन

भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके संवैधानिक मूल्यों को याद किया…

Pranab Mukherjee

प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

देश के 13वें राष्ट्रपति और ‘भारत रत्न’ डॉ. प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि (Pranab Mukherjee Death Anniversary) पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. गृह मंत्री अमित शाह ने प्रणब बाबू के सार्वजनिक जीवन, उनकी प्रशासनिक कुशलता और देश के संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को याद करते हुए एक बड़ा संदेश दिया. अमित शाह ने साफ कहा कि प्रणब दा का पूरा जीवन और उनकी महान विरासत देश के हर नए और भावी नेताओं के लिए हमेशा एक प्रेरणास्रोत बनी रहेगी.

अमित शाह का नमन करते हुए क्या कहा?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. प्रणब मुखर्जी जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करता हूं.” अमित शाह ने कहा कि एक बेहतरीन प्रशासक और उच्च कोटि के विद्वान के रूप में प्रणब बाबू ने सार्वजनिक जीवन में अपनी दशकों लंबी यात्रा के दौरान देश और संविधान की मर्यादाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी.

यह भी पढ़ें:  ‘एक हो जाओ वरना मिट जाओगे’, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने मुसलमानों को क्यों दी एकता की नसीहत?

‘संवैधानिक मूल्यों की पेश की मिसाल’

अमित शाह ने जोर देकर कहा कि प्रणब मुखर्जी ने अपने राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में जिन आदर्शों को स्थापित किया, वे अद्वितीय हैं. उन्होंने हर मोड़ पर संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा और प्रतिबद्धता का उदाहरण पेश किया. गृह मंत्री के मुताबिक, पद पर रहते हुए या उससे अलग, प्रणब दा ने हमेशा राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक परंपराओं को ऊपर रखा.

‘नए नेताओं के लिए मार्गदर्शन है प्रणब दा की विरासत!’

गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात पर विशेष बल दिया कि भारत रत्न डॉ. प्रणब मुखर्जी की अमिट विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए दिशा-निर्देश का काम करेगी. शाह ने लिखा कि राजनीति और जनसेवा में आने वाले नए नेताओं के लिए प्रणब दा की जीवन यात्रा, उनका संयम और उनकी निर्णय क्षमता एक बेहतरीन सीख और प्रेरणा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read