Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

G20 Summit 2023: तीसरे सत्र से पहले पीएम मोदी ने शेयर किया जी20 समिट का वीडियो, जानिए क्या कहा

G20 Summit 2023: शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘भारत मंडपम’ में जी20 मेहमानों के लिए एक भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया.

g20 summit 2023

जी20 सम्मेलन

G20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और आखिरी दिन है. भारत मंडपम में तीसरे सेशन ‘वन फ्यूचर’ की शुरुआत हो चुकी है. इससे पहले वन अर्थ, वन फैमिली सेशन में जी-20 देश के नेताओं ने भाषण दिया. पीएम मोदी आज समापन भाषण देंगे जिसके बाद दिल्ली में हो रहे इस भव्य शिखर सम्मेलन की समाप्ति होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्वीट किया, “बेहतर ग्रह के लिए G 20 शिखर सम्मेलन में सार्थक चर्चा.” इस वीडियो में पहले दिन के सत्र से लेकर राष्ट्रपति द्वारा दिए गए रात्रिभोज की भी झलक है.

जी20 समिट के दूसरे दिन तीसरे सत्र से पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पौधा सौंपा. वहीं सत्र के दौरान पीएम मोदी ने ब्राजील को अगले समिट की अध्यक्षता सौंपी. पीएम मोदी ने कहा, “मैं ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो को मैं हार्दिक शुभकामान देता हूं और उन्हें G 20 की अध्यक्षता सौंपता हूं.”

पीएम मोदी ने तीसरे सत्र को किया संबोधित

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “भारत के पास नवंबर तक G 20 की अध्यक्षता है. इन दो दिनों में आपने कई बातें और प्रस्ताव रखे हैं. हमारी ज़िम्मेदारी है कि जो सुझाव आए और देखा जाए कि उनकी प्रगति में गति कैसे लाई जा सकती है. मेरा प्रस्ताव है कि हम नवंबर के अंत में G 20 का एक और वर्चुअल सेशन रखें. इसमें हम इस समिट के दौरान में हुई तय विषयों की समीक्षा कर सकते हैं. इस सबका ब्योरा हमारी टीम आपके साथ साझा करेगी. मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब इससे जुड़ेंगे.”

इसके पहले, शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘भारत मंडपम’ में जी20 मेहमानों के लिए एक भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया, जिसमें मोटे अनाज से बने व्यंजन और कश्मीरी कहवा परोसे गए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने रात्रिभोज शुरू होने से पहले एक मंच पर अतिथियों का स्वागत किया, जिसकी पृष्ठभूमि में बिहार के नालंदा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय) की तस्वीर लगी हुई थी, साथ ही भारत की अध्यक्षता में जी20 का विषय- ‘वसुधैव कुटुम्बकम्- एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब, एक भविष्य’ को दर्शाया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital