Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

झारखंड के 24 DSP की IPS में हुई प्रोन्नति

सेलेक्शन कमेटी की बैठक में झारखंड सरकार की ओर से मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, कार्मिक विभाग की सचिव वंदना डाडेल और DGP अजय कुमार सिंह शामिल हुए.

jharkhand

झारखंड पुलिस

काफ़ी लंबे समय से प्रोन्नति की राह देख रहे झारखंड पुलिस सेवा के 24 DSP को SP रैंक में प्रोन्नति मिल गई है. UPSC सेलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद इस प्रोन्नति पर सहमति बनी.बैठक में वन सेवा के एक अधिकारी को भारतीय वन सेवा में प्रोन्नति दी गई. राज्य पुलिस सेवा के इन पदाधिकारियों को लंबे समय से प्रोन्नति का इंतजार था.
UPSC सिलेक्शन बोर्ड ने वरीयता के आधार पर अधिकारियों की प्रोन्नति पर चर्चा की. दूसरे बैच के तीन DSP राधा प्रेम किशोर, शिवेंद्र और मुकेश महतो के नाम पर विचार नहीं किया गया. सीबीआई जांच के दायरे में होने के कारण इन अधिकारियों की प्रोन्नति पर विचार नहीं किया गया जबकि वरीयता क्रम में ऊपर होने के बावजूद तीसरे बैच के DSP मजरूल होदा के नाम पर भी विचार नहीं किया गया क्योंकि वे धनबाद में फायरिंग केस में आरोपी और चार्जशीटेड हैं.
खेल कोटा से बहाल सरोजनी लकड़ा और अमेल्डा एक्का को भी IPS रैंक में प्रोन्नति दे दी गयी है.

JPSC 2nd बेच के DSP रहे सादिक अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय,विजय आशीष कुजूर को आईपीएस का 2017 बैच आवंटित किया गया है.

JPSC 3rd Batch से दीपक कुमार शर्मा, राजकुमार मेहता, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनुदीप सिंह, पूज्य प्रकाश, दीपक कुमार-1, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय, अनिमेश नैथानी, अजय कुमार-1, आरिफ एकराम, विमल कुमार, अविनाश कुमार के प्रमोशन पर चर्चा हुई .इन सभी अफसरो को SP रैंक में प्रमोशन मिल गया है. JPSC 3rd Batch के DSP को 2018, 2019 और 2020 की रिक्तियों में समायोजित किया जायेगा.

सेलेक्शन कमेटी की बैठक में झारखंड सरकार की ओर से मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, कार्मिक विभाग की सचिव वंदना डाडेल और DGP अजय कुमार सिंह शामिल हुए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital