Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rae Bareli: तालाब में डूबने से 5 मासूमों की मौत, गांव में मचा कोहराम

इस घटना के बाद गांव वालों में आक्रोश देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने शांत कराया तो वहीं राजस्व कर्मियों के द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है.

गांव पहुंची पुलिस

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

-सूरज

Rae Bareli: यूपी के रायबरेली से दर्दनाक हादसा सामने आ रहा है. यहां तालाब में नहाते समय गहरे पानी में जाने से पांच मासूमों की मौत हो गई है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही गांव में कोहराम मच गया है. वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंचा है. वहीं मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा कर दी गई है.

बता दें कि प्रदेश के तमाम हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से शहरों से लेकर गांवों में जगह-जगह बने गढ्ढो में पानी भरने से गढ्ढे व तालाब मुसीबत बन गए हैं. जरा सी लापरवाही से मासूमों की जान जा रही है. ताजा मामला रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगता डेरा मजरे बांसी रियासत गांव से सामने आया है. यहां गांव के रहने वाले 4 बच्चियों के साथ ही एक लड़के की तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से मौत हो गई है. इस घटना में ऋतु उम्र 8 वर्ष, सोनम उम्र 10 वर्ष, वैशाली उम्र 12 वर्ष, रूपाली उम्र 9 वर्ष, अमित उम्र 8 वर्ष, की दर्दनाक मौत हो गई. गांव में एक साथ पांच मौतों से कोहराम मच गया है. वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया तो वहीं सभी शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और राजस्व कर्मियों के द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Etawah: सड़क किनारे खड़ी 3 महिलाओं को ट्रक ने रौंदा; 2 की मौत, एक घायल

इटावा-ललितपुर में गिरी बिजली

बता दें कि लगातार हो रही बारिश से आकाशीय बिजली गिरने की वजह से भी घटनाएं सामने आ रही है. इटावा में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की दर्दनाक मौत हो गई है. खेत में काम करते वक्त किसान के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. मामला इटावा जनपद के थाना भरथना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जबलपुर (तुरैया) से सामने आया है. वहीं ललितपुर में बी आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान झुलस गया है वह भी खेत में काम कर रहा था. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना थाना जाखलौन अंतर्गत हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest