होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
गोल्डन टेंपल पहुंचे राहुल गांधी (फोटो ट्विटर)
Bharat Jodo yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज शाम को पंजाब (Punjab) से शुरू होगी. इससे पहले राहुल गांधी पंजाब के अमृतसर पहुंच गए. यहां उन्होंने गोल्डन टेंपल (Golden Temple) में माथा टेका. इस दौरान राहुल गांधी ने अपने सर पर पगड़ी पहन रखी है. राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में खत्म हो गई है. शंभु बॉर्डर से पंजाब में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करेंगे. इसके बाद राहुल गांधी की यात्रा जालंधर से आदमपुर होते हुए पठानकोट की तरफ से जम्मू कश्मीर में प्रवेश करेगी.
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पंजाब और जम्मू कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने जरूरी इंतजाम कर दिए हैं. यात्रा को देखते हुए एजेंसियों ने पंजाब और जम्मू कश्मीर पुलिस से संपर्क साधा है. जिन जगहों से यात्रा गुजरेगी, वहां की जानकारी साझा कर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. हर लोकेशन की रेकी की जा चुकी है. बता दें कि पिछले महीने में जम्मू कश्मीर में जो घटनाएं घटी हैं. उसके लेकर सुरक्षा एजेंसी सतर्क हैं.
ये भी पढ़ें- West Bengal: पश्चिम बंगाल में स्कूल के मिड-डे मील में मिला सांप, खाना खाकर बीमार हुए 30 बच्चे
इससे पहले कांग्रेस ने चिट्ठी लिखकर दिसंबर में यात्रा के दौरान उच्च सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई थी. इसके जवाब में सीआरपीएफ (CRPF) का कहना था कि यात्रा संचालकों की ओर से सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया. यात्रा में हिस्सा लेने वाले जेड प्लस सिक्योरिटी के साथ ASL(एडवांस सेक्युरिटी लायजन) वीआईपी हैं. लिहाजा इन संवेदनशील राज्य में सुरक्षा के इंतजाम भी उसी स्तर पर किए जाएंगे.
सेक्युरिटी एजेंसी की येलो बुक के मुताबिक राहुल गांधी को जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है. सूत्रों के मुताबिक वीआईपी (VIP) जहां ठहरेंगे, वहां आने जाने वाले लोगों के लिए 6 फ्रीस्किंग और स्क्रीनिंग करने वाले जवान तैनात रहते हैं. इसके साथ ही राउंड द क्लॉक ट्रेंड 6 ड्राइवर होते हैं लेकिन राहुल गांधी इस समय पैदल यात्रा कर रहे हैं तो भी उनके साथ गाड़ियों का काफिला रहता है.
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…
Diwali Investment Muhurat: दिवाली 2026 से पहले 1 और 2 नवंबर को पुष्य नक्षत्र और…